
छंटनी ने बदल दिया महिला का नजरियाImage Credit source: Instagram/@buildwealthwithsemini
‘नौकरी से निकाल दिया जाना मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा वरदान साबित हुआ…‘ जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आज सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी तेजी से वायरल हो रही है. जब किसी की नौकरी अचानक चली जाती है, तो पैरों तले जमीन खिसक जाना लाजिमी है. लेकिन कनाडा में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने इस बुरे दौर को देखने का नजरिया ही बदल दिया है. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह Layoff के फायदे गिनाती नजर आ रही हैं.
जब रातों-रात गायब हो गई नियमित कमाई
कनाडा के एक महंगे शहर में रहने वाली सेमिनी कुलथिलाके (Semini Kulatilake) की जिंदगी बिल्कुल पटरी पर चल रही थी. सिर पर बिलों की जिम्मेदारी, भविष्य की चिंता और ऊपर से शादी की तैयारियां…सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी एक दिन अचानक उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया.
सेमिनी ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया, जब मुझे नौकरी से निकाला गया, तो मैं बुरी तरह डर गई थी. मैं भ्रमित थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं अपना गुजारा कैसे कर पाऊंगी? उस दौरान उनकी सारी एनर्जी और फोकस सिर्फ 9 से 5 की नौकरी और कंपनी के टारगेट पर ही रहता था.
तनाव के बादल छंटे तो मिला नया नजरिया
समय बीतने के साथ सेमिनी ने इस सदमे से बाहर निकलकर इस पूरी परिस्थिति को एक अलग एंगल से देखना शुरू किया. उन्होंने कहा कि सालों में पहली बार खुद से यह पूछने का मौका मिला कि आखिर मैं अपने जीवन में करना क्या चाहती हूं?
नौकरी जाने के बाद उन्हें जो खाली वक्त मिला, उसका उन्होंने भरपूर सदुपयोग किया. सेमिनी ने अपनी शादी की तैयारियों के अलावा श्रीलंका और भारत की यात्रा की, अपने ससुराल वालों से मुलाकात की और परिवार के साथ खुलकर समय बिताया. उन्होंने साफ किया कि वह बेरोजगारी को बढ़ावा नहीं दे रही हैं और न ही खुद कभी इसे चुनतीं, लेकिन इस झटके ने उन्हें उस दायरे से बाहर निकाल दिया जिसमें वे कैद थीं.
‘अब ऐसा काम बनाऊंगी जिसे कोई ईमेल से न छीन सके’
इस वायरल वीडियो के कैप्शन में सेमिनी ने खुद को एक कनाडा में रहने वाली नौकरी से निकाली गई अप्रवासी बताया है. वह अभी भी नौकरी की तलाश कर रही हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास पूरी तरह बदल चुका है. उन्होंने एक बेहद दमदार बात कही, शायद नौकरी से निकाला जाना कोई आपदा नहीं थी. शायद यह वह प्रेरणा थी जिसकी मुझे आखिरकार खुद एक नई नौकरी या काम खड़े करने के लिए जरूरत थी.
कमेंट सेक्शन में लोग सेमिनी के इस पॉजिटिव एटीट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह जिंदगी को देखने का एक बहुत ही ताजा और बेहतरीन तरीका है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि छंटनी ने उन्हें वह स्पष्टता दी जिसकी उन्हें तलाश थी.
यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय
अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' हैं. फिलहाल वे ट्रेंडिंग टीम संभाल रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अलग पहचान है. अपने करियर में वे कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More