Life Insurance Premium Late: क्या आप भी प्रीमियम भरना भूल गए? जान लें Grace Period और Revival के नियम

Published on 9 अक्टू॰ 2026

Life Insurance Premium Late: अगर आप ने लाइफ इंश्योरेंस करवा रखा है और अगर आप लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) का प्रीमियम समय पर भरना भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि प्रीमियम की तारीख निकलते ही आपकी पॉलिसी तुरंत बंद नहीं होती है, बल्कि इसके लिए कुछ एक्स्ट्रा दिन रखे जाते हैं, जिसे ग्रेस प्रीरियड कहते हैं। लेकिन अगर आप इस समय में भी पेमेंट नहीं जमा कर पाते तो आपका इंश्योरेंस कवर बंद हो सकता है। आइए विस्तार से जाने की प्रीमियम भरने में देरी (Life Insurance Premium Late) होने पर क्या होगा? 

यह भी पढ़ें: ATM Card Block: एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के तुरंत बाद करें ये 5 जरूरी काम, नहीं झेलना पड़ेगा नुकसान!

इंश्योरेंस भरना भूलने पर क्या होगा?

अनुग्रह अवधि (Grace Period)

भारतीय इंश्योरेंस नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के 2024 के लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट सर्कुलर के मुताबिक, प्रीमियम भरने की तारीख निकल जाने के बाद बीमा कंपनियां आपको कुछ एक्स्ट्रा समय देती हैं। इसे ग्रेस पीरियड (Life Insurance Grace Period) कहते हैं। मासिक प्रीमियम के लिए यह अवधि 15 दिन और त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक प्रीमियम के लिए 30 दिन होती है। इस दौरान आपका बीमा कवर चालू रहता है।

लेट फीस (Late Payment Fee)

यदि आप ग्रेस पीरियड के भीतर बकाया प्रीमियम का भुगतान कर देते हैं, तो पॉलिसी जारी रहती है, लेकिन कंपनी आपसे थोड़ा विलंब शुल्क (लेट फीस) या ब्याज वसूल सकती है।

पॉलिसी का लैप्स होना (Policy Lapse)

यदि आप  ग्रेस पीरियड के अंदर भी प्रीमियम का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स (Life Insurance Policy Lapse) हो जाती है। लैप्स होने के बाद बीमा कवर समाप्त हो जाता है और इस दौरान यदि पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो नॉमिनी को कोई मृत्यु लाभ (Death Benefit) नहीं मिलता।

पॉलिसी को दोबारा चालू कैसे करें?

लैप्स हुई पॉलिसी को एक तय समय-सीमा (आमतौर पर 2 से 5 साल के भीतर) के अंदर दोबारा चालू कराया (Lapsed Policy Revival Rules) जा सकता है। इसके लिए आपको सभी बकाया प्रीमियम ब्याज सहित भरने होते हैं और कई बार स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र या मेडिकल जांच की भी जरूरत पड़ सकती है।

बता दें कि, केवल पैसे जमा करने से पॉलिसी अपने आप चालू नहीं होती। कंपनी से पॉलिसी दोबारा सक्रिय होने की तारीख की लिखित पुष्टि जरूर लें।

यूलिप (ULIP) पॉलिसी पर असर

यदि यह (ULIP Policy Rules) कोई यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है और शुरुआती 3 साल के भीतर प्रीमियम नहीं भरा जाता है, तो पॉलिसी बंद होकर फंड टर्मिनेशन में जा सकती है।

यूलिप (ULIP - Unit Linked Insurance Plan) एक ऐसा वित्तीय उत्पाद है जो जीवन बीमा (Life Insurance) और शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश दोनों का दोहरा लाभ प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: ₹100 Daily SIP: रोजाना ₹100 बचाकर बन सकते हैं करोड़पति? जानिए पूरा कैलकुलेशन