The liveblog has ended.
-
17 Sep 2026 11:49 PM (IST)
रायबरेली SP ऑफिस में हंगामा, सपाइयों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
रायबरेली में सपा नेताओं और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद जमकर हंगामा हुआ. मामला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय का है, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने धरने पर बैठे थे. आरोप है कि स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस बल ने सपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान पुलिसकर्मियों पर थप्पड़ और लाठियां बरसाने के आरोप हैं. मारपीट का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है.
मारपीट की इस घटना में कई सपा नेताओं के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई. पुलिस की कार्रवाई से जुड़े वीडियो की भी जांच की जा रही है.
-
17 Sep 2026 11:38 PM (IST)
शेरगढ़ में बोरिंग पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, तीन मजदूरों की मौके पर मौत
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के प्यारा गांव में गुरुवार शाम बोरिंग की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. खुदाई के दौरान ऊपर से गुजर रही करीब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को मौके पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. बताया गया कि प्यारा गांव में गुरुवार को बोरिंग की खुदाई का काम चल रहा था. इस दौरान गंगौरी गांव निवासी मजदूर मोहन और सुल्तान खुदाई कर रहे थे, जबकि प्यारा निवासी मोहन पास में खड़े थे.
इसी दौरान बोरिंग का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया. लाइन के संपर्क में आते ही पाइप में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
-
17 Sep 2026 11:34 PM (IST)
चंद्रपुरा में घर में घुसकर गोलीबारी, पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल
झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा में गुरुवार देर शाम घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी के पश्चिम पल्ली मोहल्ले की है.
अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है. उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोलीबारी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है.
-
17 Sep 2026 11:31 PM (IST)
TMC के नाम-सिंबल पर रोक से भड़के वेणुगोपाल, ECI पर लगाए गंभीर आरोप
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर निर्वाचन आयोग के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के दबाव में संवैधानिक प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल करते हुए AITC का नाम और सिंबल फ्रीज किया गया है.
वेणुगोपाल ने कहा कि यह फैसला मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर रात दिया गया बर्थडे गिफ्ट है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग ममता बनर्जी के नेतृत्व में BJP के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ते रहे, उन्हें अब निर्वाचन आयोग की मदद से पार्टी के खिलाफ बगावत और दलबदल के लिए रास्ता दिया जा रहा है.
Freezing the AITC name and symbol – after a blatantly unconstitutional hijack by the BJP – is CEC Gyanesh Kumars late night birthday gift to Modi ji.
Those who fought against the BJP, under Mamata Banerjees leadership, are now being given the red carpet to rebel against her https://t.co/6r2jjFGJf1
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 11:25 PM (IST)
कंझावला हिट-एंड-ड्रैग केस: अमित खन्ना की जमानत याचिका खारिज
2023 कंझावला हिट-एंड-ड्रैग केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी अमित खन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने गुरुवार को मामले में सुनवाई करते हुए जमानत देने से इनकार किया. हाई कोर्ट ने कथित हत्या के अपराध की गंभीरता और वारदात के तरीके को ध्यान में रखते हुए अमित खन्ना की जमानत याचिका खारिज की. यह मामला 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 की दरमियानी रात दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई हिट-एंड-ड्रैग घटना से जुड़ा है.
2023 Kanjhawala hit-and-drag case | The Delhi High Court on Thursday dismissed the bail application of Amit Khanna, who is an accused in the case.
The High Court rejected the bail plea in view of gravity and manner in which the alleged offence of murder was committed.
This
— ANI (@ANI) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 11:13 PM (IST)
UPI MDR पर घमासान, रविशंकर प्रसाद बोले- आम आदमी पर असर नहीं
UPI MDR चार्ज को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 95 फीसदी लोग, खासकर पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजैक्शन के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे लेनदेन में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आएगा.
उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ भी कहते रहें, लेकिन आम लोगों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. रविशंकर प्रसाद ने इसे लेकर राहुल गांधी पर बेवजह शोर मचाने का आरोप लगाया.
#WATCH | Patna, Bihar: On state LoP Tejashwi Yadav’s remarks, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, “…I have nothing to say about Tejashwi Yadavs lamentations; he is always complaining. Do not worry; I have done my part regarding floods in my own constituency, and the Chief pic.twitter.com/oE8ZV8fSKi
— ANI (@ANI) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 10:56 PM (IST)
युवराज सिंह मनचंदा हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
दिल्ली के सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है. दोनों आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं. युवराज की शादी करीब एक महीने बाद होने वाली थी.
-
17 Sep 2026 10:53 PM (IST)
AAP की नवगठित PAC की बैठक, पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन
आम आदमी पार्टी की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की गुरुवार को पहली बैठक हुई। “AAP” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई बैठक में PAC से जुड़े पंजाब के नए सदस्य सीएम भगवंत सिंह मान और मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी शामिल हुए.
AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से पंजाब, गोवा और गुजरात में होने वाले चुनावों को जितने को लेकर गहन मंथन हुआ. उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भगवंत सिंह मान के काम से बेहद खुश है और उन्हें दोबारा बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहती है, जबकि गोवा और गुजरात की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है.
मनीष सिसोदिया ने बताया कि दूसरी चर्चा पंजाब, गोवा और गुजरात के चुनावों और वहां की तैयारियों पर हुई। वहां संगठन बहुत अच्छा काम कर रहा है और पंजाब के लोग दोबारा सरकार चाह रहे हैं. गोवा और गुजरात में लोग बदलाव चाह रहे हैं और भाजपा से आहत होकर बदलाव ढूंढ रहे हैं.इस बात पर भी चर्चा हुई कि इसे जीत में कैसे बदला जाए.
रिपोर्टः जीत भाटी
-
17 Sep 2026 10:47 PM (IST)
रूस-ईरान पर बड़ा अमेरिकी बैन बिल पास, ट्रंप कर सकते हैं साइन
अमेरिका में रूस और ईरान पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले बड़े बिल को कांग्रेस ने पास कर दिया है. लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम के इस बिल को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 262-159 वोटों से मंजूरी मिली. बिल की टाइमलाइन को लेकर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ANI को बताया कि राष्ट्रपति इस बिल पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं. राष्ट्रपति के साइन के बाद यह कानून का रूप ले सकता है.
यह बिल रूस और ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाने के लिए लाया गया है. इसके जरिए दोनों देशों पर अमेरिकी दबाव बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया है.
“The President plans to sign the bill” says a White House official to ANI on the timeline of the Graham Bill
The US Congress passed the sweeping sanctions bill targeting Russia and Iran, officially named the Lindsey O Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026, with a pic.twitter.com/OBzDrSCSuq
— ANI (@ANI) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 10:05 PM (IST)
टीएमसी के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक, दोनों गुटों को अलग नाम-सिंबल चुनने का निर्देश
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के संगठनात्मक विवाद पर निर्वाचन आयोग ने 17 सितंबर 2026 को अंतरिम आदेश जारी किया है. आयोग ने कहा कि उसके सामने पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं—एक ममता बनर्जी के नेतृत्व में और दूसरा अरूप रॉय के नेतृत्व में. आयोग ने कहा कि इस विवाद पर पैरा 15 के तहत अंतिम निर्णय के लिए विस्तृत कार्यवाही जरूरी है.
-
17 Sep 2026 10:03 PM (IST)
वाशिम में CNG सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
वाशिम जिले के बिटोडा भोयर गांव के पास CNG गैस ले जा रहे एक ट्रक में अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. धमाके के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया.
जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक कारंजा से वाशिम की ओर आ रहा था. शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास बिटोडा भोयर गांव के पास यह घटना हुई. धमाके की आवाज सुनकर गांववालों ने तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और ट्रक चालक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. ट्रक में CNG गैस से भरे सिलेंडर होने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए.
-
17 Sep 2026 09:56 PM (IST)
हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारियों से कल मिलेंगे CM भगवंत मान, 11 बजे बैठक
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ शुक्रवार को अहम बैठक होगी. चंडीगढ़ में ये बैठक सुबह करीब 11 बजे पंजाब के सरकारी कर्मचारियों की जॉइंट को-ऑर्डिनेशन एक्शन कमेटी और सीएम भगवंत मान के बीच चंडीगढ़ में होगी.
-
17 Sep 2026 09:47 PM (IST)
PM मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं पर जताया आभार, कहा- विकसित भारत बनाते रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देशभर से मिली शुभकामनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि लोगों की शुभकामनाएं उनके दिल में बसी हैं और इससे उन्हें देशवासियों की सेवा करने की नई ताकत मिलती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश में कहा कि वह उन सभी लोगों की भी सराहना करते हैं, जो उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे दिन सेवा कार्यों में जुटे रहे. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करते रहें.
My heartfelt gratitude for the wishes, affection and blessings that have poured in from all across.
Every word of warmth is deeply cherished and gives me renewed strength to serve our people.
I also appreciate everyone engaged in Seva activities throughout the day.
Let us
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 09:42 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत मुख्यमंत्री आवास पर दीपक जलाए.
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत मुख्यमंत्री आवास पर दीपक जलाए। pic.twitter.com/pD5Wrk99tT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 09:30 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर भोपाल में 25 फुट ऊंचा दीप स्तंभ, जले 9,125 दीये
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अपने आवास पर 25 फुट ऊंचा दीप स्तंभ बनाया जो प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को दर्शाता है. उन्होंने 9,125 दीये जलाए जो उनके सार्वजनिक जीवन के 9125 दिनों को दर्शाते हैं.
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अपने आवास पर 25 फुट ऊंचा दीप स्तंभ बनाया जो प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को दर्शाता है। उन्होंने 9,125 दीये जलाए जो उनके सार्वजनिक जीवन के 9125 दिनों को दर्शाते हैं। pic.twitter.com/u4S5eObikP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 09:13 PM (IST)
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कल बादल छाए रहने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. केंद्र वार आंकड़ों से पता चलता है कि पालम में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड और रिज में यह 34-34 डिग्री सेल्सियस रहा.
-
17 Sep 2026 09:10 PM (IST)
दिल्ली में महिलाओं के लिए राहत, पिंक टिकट की सुविधा 30 सितंबर तक बढ़ी
दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों के लिए ‘पिंक टिकट’ सुविधा की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है. परिवहन विभाग ने इससे पहले 18 सितंबर से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने का निर्देश दिया था. बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, ‘सक्षम प्राधिकारी ने 30 सितंबर तक कागज की पिंक टिकट जारी करने की मौजूदा व्यवस्था के विस्तार की स्वीकृति दे दी है. तदनुसार, इस विस्तारित अवधि के दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए कागज की पिंक टिकट प्राप्त करना जारी रख सकती हैं.
-
17 Sep 2026 08:42 PM (IST)
महाराष्ट्र में FDA का छापा, 12 लाख का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त
महाराष्ट्र में त्योहारी सीजन के बीच अन्न व औषधि प्रशासन यानी FDA ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की है. नागपुर में करीब 12 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मुंबई समेत राज्यभर में कई होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं.
-
17 Sep 2026 08:21 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली में मनी दीपावली! जलाए गए सवा लाख आशीर्वाद के दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजधानी दिल्ली में विशेष आयोजन किया गया. PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में विजय चौक को दिपावली की तरह सजाया गया. 1.25 लाख दीये एक साथ जलाए गए. पार्लियामेंट से लेकर सेवा तीर्थ प्रधानमंत्री कार्यालय तक कतार से दीये जलाए गए.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी अपने हाथों से आशीर्वाद के दिया का दिया जलाया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और बड़ी संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
-
17 Sep 2026 08:06 PM (IST)
HAL कल IAF को सौंपेगा तेजस ट्रेनर और HTT-40, PHL को मिलेंगे ध्रुव NG
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर एक और अहम कदम उठाने जा रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 18 सितंबर को बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना (IAF) को LCA तेजस FOC ट्विन-सीटर ट्रेनर और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपेगा. इसी कार्यक्रम के दौरान पवन हंस लिमिटेड (PHL) को ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन (NG) हेलिकॉप्टर भी सौंपे जाएंगे.
बेंगलुरु में होने वाले हैंडओवर कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को भारत के स्वदेशी विमान और हेलिकॉप्टर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
-
17 Sep 2026 07:51 PM (IST)
TMC के चुनाव चिन्ह पर दावेदारी, ममता गुट ने EC के सामने रखा पक्ष
TMC के ममता बनर्जी गुट की केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ बैठक खत्म हो गई है. दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इस दौरान ममता गुट ने तृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिन्ह पर अपने दावे के समर्थन में चुनाव आयोग के सामने अपने तर्क और साक्ष्य रखे.
इससे पहले शाम 4 बजे TMC के बागी गुट के रितब्रत बनर्जी के साथ भी चुनाव आयोग की बैठक हुई थी. यह बैठक भी करीब डेढ़ घंटे चली.
दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के सामने TMC और उसके चुनाव चिन्ह पर अपनी-अपनी दावेदारी के समर्थन में दस्तावेज, साक्ष्य और तर्क पेश किए.
-
17 Sep 2026 07:41 PM (IST)
UP PCS Mains 2025 रिजल्ट घोषित, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल
UP PCS Mains 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेंस परीक्षा के परिणाम जारी करते हुए 812 पदों के लिए 2,297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है.
UP PCS Mains 2025 की परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
अब सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा. आयोग के सचिव गिरजेश कुमार त्यागी ने विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा परिणाम की जानकारी दी है.
-
17 Sep 2026 07:33 PM (IST)
हूती ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि हूती ड्रोन को बीच में ही रोककर नष्ट किए जाने के बाद गिरे मलबे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित ताइफ प्रांत में एक यमनी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक सऊदी नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए. विभाग ने बताया कि मलबे से वाहनों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा.
-
17 Sep 2026 07:07 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर शुभेंदु अधिकारी ने जलाए एक लाख मिट्टी के दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कोलकाता के बाजा कदमतला घाट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक लाख मिट्टी के दीये जलाए.
इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाए गए. आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया.
#WATCH | West Bengal CM Suvendu Adhikari attends ‘Ashirvader Pradip’ (Lamp of Blessings) program at Baja Kadamtala Ghat in Kolkata, by lighting one lakh earthen lamps to mark PM Narendra Modi’s birthday.
(Video: Suvendu Adhikari/Facebook) pic.twitter.com/3EvcYwSFzS
— ANI (@ANI) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 07:01 PM (IST)
डेटिंग ऐप बना ठगी का जाल, शख्स से 2.15 लाख ऐंठे; चार गिरफ्तार
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक डेटिंग ऐप के जरिए 44 वर्षीय व्यक्ति को जाल में फंसाकर 2.15 लाख रुपये वसूलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताता था. पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनदीप (38), प्रीति (32), कमलेश (42) और ऋतु (40) के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी शिकायतकर्ता की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से हुई थी. महिला ने उसे ढांसा मेट्रो स्टेशन बुलाया और वहां से उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ स्थित एक मकान में ले जाया गया.
-
17 Sep 2026 06:55 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर विजय चौक पर जले आशीर्वाद के दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विजय चौक पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशीर्वाद का दीया जलाया.
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्लियामेंट से लेकर सेवा तीर्थ तक सवा लाख दीये जलाए जा रहे हैं. इस पहल के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद व्यक्त किया जा रहा है.
-
17 Sep 2026 06:40 PM (IST)
PM मोदी को शाहरुख खान की बधाई, बोले- देश को प्रेरित करते रहो
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आपको और भी कई साल अच्छी सेहत, खुशी और संतुष्टि मिले. आप हमेशा देश को प्रेरित करने की ताकत और पॉजिटिविटी बनाए रखें.
-
17 Sep 2026 06:34 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर जला आशीर्वाद का दीया, सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और ऊर्जा से भरपूर सफर की कामना की गई. सांसद कंगना रनौत ने पोस्ट में कहा गया कि देश सेवा में प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के समर्पित सफर को नमन करते हुए सेवा संकल्प अभियान के जरिए सेवा और जनकल्याण के संकल्प को देशभर के लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इस अभियान के तहत लोगों से सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ जुड़ने की अपील की गई है.
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दीया जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना की। 🪔
राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की उनकी समर्पित यात्रा को नमन करते हुए, आइए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से देशभर में सेवा और pic.twitter.com/ysTX0HbNRB
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 06:30 PM (IST)
उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी को 26 सितंबर को कोर्ट ग्राउंड में श्रीरामपुर रैली करने की अनुमति दी
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 26 सितंबर को श्रीरामपुर कोर्ट ग्राउंड में राजनीतिक रैली करने की अनुमति दी तथा रैली के लिए एक निजी भूमि पर पूर्व में आवंटित किए गए स्थल को बदल दिया. जगन्नाथ ज्यू ट्रस्टी बोर्ड ने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ के सामने 10 सितंबर को एक पुनर्विचार याचिका दायर की थी. इस याचिका में न्यायमूर्ति भट्टाचार्य द्वारा ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को हुगली जिले के श्रीरामपुर में बोर्ड की जमीन ‘महेश जगन्नाथदेव स्नानपीरी मैदान’ पर जनसभा करने की अनुमति पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था.
-
17 Sep 2026 06:23 PM (IST)
सेमीकॉन 2.0 योजना में 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद: वैष्णव
सरकार को हाल में शुरू हुई ‘सेमीकॉन 2.0’ योजना के तहत करीब 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. वैष्णव ने यहां आयोजित ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि निवेश रुचि सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी के विभिन्न क्षेत्रों में है, जिसमें उपकरण, सामग्री, गैस, रसायन, असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग (एटीएमपी) और वेफर शामिल हैं.
-
17 Sep 2026 06:16 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान का संदेश, दीं शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं और लिखा, जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 05:36 PM (IST)
जयपुर में तेज बारिश का असर, एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी
तेज बारिश के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. खराब मौसम की वजह से दो फ्लाइट्स की लैंडिंग नहीं हो पा रही है, जबकि एक फ्लाइट के टेकऑफ में भी देरी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट AI-2761 और इंडिगो की अहमदाबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6E-7261 की लैंडिंग प्रभावित हुई है.
वहीं, इंडिगो की जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6E-7517 के टेकऑफ में भी देरी हुई है. तेज बारिश के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
-
17 Sep 2026 05:34 PM (IST)
विकसित भारत के लिए फंडिंग पर मंथन, 18-19 सितंबर को वित्त मंत्रियों का सम्मेलन
वित्त मंत्रालय 18 और 19 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं वित्त सचिवों के साथ एक सम्मेलन आयोजित करेगा. सम्मेलन का विषय Financing Indias Journey towards Viksit Bharat रखा गया है. सम्मेलन में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे.
दो दिवसीय सम्मेलन में विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में वित्तीय संसाधनों और वित्तपोषण से जुड़े मुद्दों पर राज्यों और केंद्र के बीच चर्चा होने की उम्मीद है.
-
17 Sep 2026 04:52 PM (IST)
आज की ताजा खबर LIVE: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह पर कार्रवाई, कोर्ट ने जारी किया NBW
पहलगाम आतंकी हमले के मामले में NIA कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है.
NIA के मुताबिक, सैफुल्लाह पाकिस्तान में मौजूद है और उसे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया गया है. कोर्ट की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट के जरिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है.
-
17 Sep 2026 03:58 PM (IST)
PM मोदी के जन्मदिन पर नेतन्याहू ने दी बधाई, कहा- भारत बना वर्ल्ड पावर
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. सोशल मीडिया पर जारी संदेश में नेतन्याहू ने मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए भारत-इजराइल संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने भारत को एक वर्ल्ड पावर बनाया है.
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने मिलकर भारत और इजराइल जैसे दो महान लोकतंत्रों के बीच ऐसी साझेदारी बनाई है, जो पहले कभी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती पहले कभी इतनी मजबूत नहीं रही.
Prime Minister Benjamin Netanyahu: Happy birthday, Narendra! Prime Minister @narendramodi.
Your leadership has transformed India into a world power.
Together, we have built an unprecedented partnership between our two great democracies.
The friendship between Israel and India pic.twitter.com/OWT6IsUP6S
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 17, 2026
-
17 Sep 2026 03:55 PM (IST)
मुंबई में महिला की हिरासत और बांग्लादेश भेजने का मामला, SC का नोटिस
पश्चिम बंगाल की एक महिला के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस भेजा. याचिका में आरोप है कि महिला को मुंबई में पुलिस ने हिरासत में लिया.100 घंटे से ज़्यादा समय तक बिना मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए कस्टडी में रखा और फिर BSF ने उसे बांग्लादेश भेज दिया.
याचिका में कहा गया है कि महिला के दादा का नाम 1952 की वोटर लिस्ट में और उसके माता-पिता का नाम 2002 की लिस्ट में है. याचिका में यह भी कहा गया है कि उसकी नागरिकता की निष्पक्ष जांच नहीं की गई
याचिका में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने से जुड़ी 2 मई 2025 की SOP और इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऑर्डर 2025 भी चुनौती दी गई है.
रिपोर्टः पीयूष पांडे
-
17 Sep 2026 03:53 PM (IST)
CBSE की तीन-भाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में सुनवाई
CBSE की तीन-भाषा नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर SC में सुनवाई हुई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह कक्षा 6 के छात्रों के लिए भी वैसी ही राहत देने पर विचार करे. जैसी कक्षा 7-10 के छात्रों को दी जा रही है. जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि भाषा से जुड़ी ज़रूरतों में अचानक बदलाव से बच्चों और परिवारों को परेशानी हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक मुद्दों पर बाद में फ़ैसला लिया जाएगा.
रिपोर्टः पीयूष पांडे
-
17 Sep 2026 03:51 PM (IST)
सेंट्रल रिज से विदेशी पेड़ हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
दिल्ली वन विभाग की याचिका पर SC में सुनवाई हुई. सेंट्रल रिज से बाहरी प्रजाति के पेड़ों को हटाने की मांग की गयी. याचिका में सेंट्रल रिज से बाहरी प्रजाति के पेड़ों को हटाने और उनकी जगह देसी प्रजाति के पेड़ लगाने की मांग की गई.
CJI सूर्य कांत ने कहा कि नए पेड़ लगाने से पहले बाहरी प्रजाति के पेड़ों को जड़ से उखाड़ना जरूरी है. CJI ने इस काम की निगरानी और देखरेख के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने का सुझाव दिया.
ASG ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि अभी भी लगभग 13161 बाहरी प्रजाति के पेड़ों को हटाया जाना बाकी है, जबकि सीनियर वकील शोएब आलम ने खुदाई करने वाली मशीनों के इस्तेमाल से ऊपरी मिट्टी को नुकसान पहुंचने पर चिंता जताई.
रिपोर्टः पीयूष पांडे
-
17 Sep 2026 03:47 PM (IST)
औली में भारत-अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास, आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई की ड्रिल
भारत और अमेरिका की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास-2026 के दौरान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का अभ्यास किया. उत्तराखंड के औली में दोनों देशों के सैनिकों ने इमारत में घुसकर आतंकियों को तलाशने और कमरों को सुरक्षित करने की ड्रिल की. इस दौरान ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, खोजी कुत्तों और स्नाइपर्स की भी मदद ली गई.
भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास के 22वें संस्करण का उद्घाटन 15 सितंबर को उत्तराखंड के औली में हुआ. यह अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी एक साथ आयोजित किया जा रहा है. इसमें दोनों देशों के करीब 600-600 सैनिक यानी कुल 1,200 जवान हिस्सा ले रहे हैं.
रिपोर्टः अंजू निर्वाण
-
17 Sep 2026 03:45 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता ने किया अंगदान, बोलीं- जीवन बचाने की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दान करने का संकल्प किया.
-
17 Sep 2026 03:43 PM (IST)
दारा सिंह की रिहाई का मामला, SC ने संशोधित याचिका के लिए दिए 3 हफ्ते
सुप्रीम कोर्ट ने आस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेंस और उनके नाबालिग बेटों की हत्या के दोषी दारा सिंह की रिहाई को लेकर ओडिशा सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ता को संशोधित याचिका दायर करने के लिए समय दिया है. सुप्रीम कोर्ट तीन सप्ताह बाद मामले में अगली सुनवाई करेगा.
ओडिशा सरकार की सजा समीक्षा बोर्ड ने दारा सिंह की समय से पहले रिहाई की अर्जी को खारिज कर दिया है. दारा सिंह की याचिका पर जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस विजय बिश्रोई की बेंच सुनवाई कर रही है.
रिपोर्टः पीयूष पांडे
-
17 Sep 2026 03:41 PM (IST)
PFI चेयरमैन अबूबकर को राहत पर सुनवाई टली, SC ने NIA से पूछा हाल
सुप्रीम कोर्ट ने PFI चेयरमैन अबूबकर ई की मेडिकल हालत को देखते हुए राहत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने NIA से अबूबकर की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी मांगी.
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अबूबकर की हालत अभी कैसी है? इस पर NIA की ओर से पेश ASG एसवी राजू ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक अबूबकर की हालत स्थिर है. हालांकि, कोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे के लिए टाल दी.
रिपोर्टः पीयूष पांडे
-
17 Sep 2026 03:02 PM (IST)
SC में PFI चेयरमैन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टली
सुप्रीम कोर्ट ने PFI चेयरमैन अबूबकर ई की मेडिकल हालत को देखते हुए उन्हें राहत देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है. कोर्ट ने NIA से अबूबकर की मौजूदा मेडिकल हालत के बारे में पूछा.
-
17 Sep 2026 02:56 PM (IST)
CM रेखा गुप्ता का अंग दान करने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दान करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने अपने सभी अंग दान किए.
-
17 Sep 2026 01:50 PM (IST)
PM मोदी JK का राज्य का दर्जा लौटा देंः CM उमर
अमृतसर के दौरे पर आए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस अवसर पर मैं अपनी और अपने साथियों की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि वे सेहतमंद रहें. हमें और कुछ नहीं चाहिए वे केवल हमें जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा वापस कर दें.”
-
17 Sep 2026 01:15 PM (IST)
विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करेंगेः अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सरकार बनने पर विश्वकर्मा जयंती पर न सिर्फ छुट्टी घोषित की जाएगी बल्कि भगवान विश्वकर्मा का मंदिर भी बनाया जाएगा.
-
17 Sep 2026 01:03 PM (IST)
PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थनाः CM योगी
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन है. प्रधानमंत्री मोदी का आज जन्मदिन है. हम सभी ने यहां ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की, और यह भी कि भारत का नेतृत्व लंबे समय तक उनके कुशल हाथों में बना रहे. हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में, भारत के 140 करोड़ नागरिक एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के विज़न को साकार होते हुए देख सकेंगे, और भारत तेजी से दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा. वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा में शामिल बाइकर्स को प्रसाद बांटा गया. इसके अलावा बाबा विश्वनाथ धाम में सेवा करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है हम सब पीएम मोदी को हृदय से जन्मदिन की बधाई देते हैं .”
-
17 Sep 2026 01:00 PM (IST)
बंगाल की महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरुआतः PM मोदी
पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए एक सभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, “अन्नपूर्णा योजना के सभी लाभार्थी की माताओं-बहनों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस साल 4 मई को बंगाल ने परिवर्तन का एक नया रास्ता देखा और इस परिवर्तन में सबसे अहम भूमिका बंगाल की माताओं-बहनों की रही है. आपने अपने जीवन में बहुत-सी कठिनाइयां देखीं और बहुत सी चीजों के लिए इंतजार किया. इसलिए हमारी नई सरकार के सामने सबसे पहली कसौटी यही रही कि बंगाल की महिलाओं का जीवन आसान हो. हमारी अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत इसी सोच के साथ हुई. सरकार बनाने के बाद इस पर काम हुआ और आज इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं तक सीधे बैंक में पैसा पहुंचना शुरू हो गया है.”
-
17 Sep 2026 12:55 PM (IST)
दिल्ली SIR पर दायर याचिका पर SC में 21 सितंबर को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में जारी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाने संबंधी याचिका पर 21 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट दिल्ली में एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर 21 सितंबर को सुनवाई करने पर आज गुरुवार को सहमत हो गया.
-
17 Sep 2026 11:44 AM (IST)
RSS ऑफिस पर बम हमले मामले में ED की 4 राज्यों में रेड
RSS ऑफिस पर बम हमले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से छापेमारी की गई. ED की टीमें दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. ये मामला जून 2026 में झारखंड के रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़ा है. इस मामले में NIA द्वारा दर्ज केस को आधार बनाकर ED ने जांच शुरू की है. ED की कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की जांच की जा रही है.
-
17 Sep 2026 11:31 AM (IST)
गर्मजोशी और स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए PM मोदी का आभारः पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ब्रिक्स समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे बधाई संदेश में कहा, “आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ा रुतबा हासिल है. भारत और रूस दोनों के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को जो गर्मजोशी भरा और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी मिली, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और सार्थक रही. हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को साबित किया.”
-
17 Sep 2026 11:25 AM (IST)
AAP की नवगठित PAC की थोड़ी देर में बैठक
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की नवगठित PAC की आज 12 बजे बैठक होनी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल होंगे. हाल ही में आम आदमी पार्टी ने नई PAC गठित की है.
-
17 Sep 2026 11:04 AM (IST)
रुद्रप्रयागः केदारनाथ घाटी समेत कई जगहों पर भारी बारिश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ घाटी समेत जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है. रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और जोखिम वाली जगहों पर विशेष रूप से सतर्क रहें.
-
17 Sep 2026 10:32 AM (IST)
कुछ बातें बहुत खासः PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर दी जा रही शुभकामनाओं पर कहा, “कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं. आशीर्वाद का दीया प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है. हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है.”
-
17 Sep 2026 10:08 AM (IST)
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
-
17 Sep 2026 09:59 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा ने की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के खाटूश्यामजी मंदिर पहुंची और पीएम की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की.
-
17 Sep 2026 09:54 AM (IST)
गुरुग्रामः कार ने 4 को रौंदा, हादसे में 2 की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में एक कार ने 4 मजदूरों को रौंद दिया. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हुए हैं. चारों मजदूर सड़क के किनारे लोहे के ग्रिल लगाने का काम कर रहे थे.
-
17 Sep 2026 09:20 AM (IST)
अखिलेश यादव ने भी PM मोदी को दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं.”
-
17 Sep 2026 08:50 AM (IST)
PM मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईः राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पिछले 25 सालों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है. सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें.”
-
17 Sep 2026 08:48 AM (IST)
JK: उधमपुर एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजालता इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं. एनकाउंटर साइट पर सूत्रों के मुताबिक ड्रोन के जरिए 2 शव देखे जाने की सूचना है, लेकिन अभी तक किसी आतंकी का शव बरामद नहीं किया जा सका है.
-
17 Sep 2026 08:42 AM (IST)
इंदौरः सांवेर में मकान ढहने से 4 महिलाओं की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर के टेंशन चौराहे पर भीषण हादसा हो गया जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई. इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र स्थित टेंशन चौराहे पर बुधवार को हुए मकान ढह जाने से 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए.
-
17 Sep 2026 08:23 AM (IST)
उधमपुरः आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के मजालता इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि 2 से 3 आतंकवादी वहां पर फंसे हुए हैं.
-
17 Sep 2026 08:11 AM (IST)
महाराष्ट्रः मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल
मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. राज्य सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन को स्वीकार करने के बाद मनोज जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी.
-
17 Sep 2026 07:36 AM (IST)
अंबालाः नशा मुक्त नमो मैराथन को हरी झंडी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत नशा मुक्त नमो मैराथन में शामिल हुए. उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाई.
-
17 Sep 2026 07:32 AM (IST)
चौपाल पर चर्चा के जरिए सरकार की नाकामी सामने लाएंगेः हमीद कर्रा
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने ‘चौपाल पर चर्चा’ कार्यक्रम पर कहा, “हम पूरे देश में ‘चौपाल पर चर्चा’ कार्यक्रम कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के हर जिले और हर स्तर पर ये आयोजन किए जा रहे हैं. चौपाल पर चर्चा का सबसे बड़ा मकसद सरकार की ‘नाकिस कारकर्दगी’ (खराब प्रदर्शन) को सामने लाना है. कोई भी शख्स जो सरकार की नाकिस कारकर्दगी का शिकार है, वो खुद इस स्थिति को लोगों के सामने ला रहा है.”
-
17 Sep 2026 06:35 AM (IST)
‘नए भारत के शिल्पी’ PM मोदी को जन्मदिन की बधाईः CM योगी
PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर कहा, “145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.” उन्होंने आगे कहा, “Nation First के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.”
145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी pic.twitter.com/huvWa45a53
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 05:44 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सुबह-सुबह हुई भारी बारिश
J&K के रामबन जिले में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई. यहां आंधी-तूफान और बिजली भी काफी तेज कड़की.
#WATCH | J&K | Heavy rain, thunderstorm, and lightning lash Ramban district early in the morning. pic.twitter.com/X4VXfcjfkj
— ANI (@ANI) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 04:56 AM (IST)
अमेरिकी कांग्रेस ने रूस-ईरान पर कड़े प्रतिबंध विधेयक को दी मंजूरी, अब ट्रंप का साइन बाकी
अमेरिकी कांग्रेस ने सदन में 262-159 वोटों के साथ रूस और ईरान को टार्गेट करने वाले व्यापक प्रतिबंध विधेयक को आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस और ईरान अधिनियम 2026 नाम दिया है. बिल अब राष्ट्रपति ट्रंप के डेस्क पर है, जिस पर आने वाले दिनों में उनके साइन होने की उम्मीद है.
The US Congress has passed the sweeping sanctions bill targeting Russia and Iran, officially named the Lindsey O Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026, with a 262-159 vote in the House. The bill now sits on President Trumps desk, with his signature anticipated in the
— ANI (@ANI) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 04:26 AM (IST)
अमेरिका की ब्याज दरें कम होनी चाहिए, ट्रंप ने फेडरल रिजर्व पर बढ़ाया दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, “अमेरिका में ब्याज दरें 1% या उससे कम होनी चाहिए, क्योंकि क्रेडिट के मामले में हम दुनिया में सबसे बेहतर हैं. अगर हम उन सभी देशों के साथ व्यापार बंद कर दें जिनके साथ हमारा घाटा है – और ऐसे ज़्यादातर देश हैं – तो हम हर साल कम से कम 1.5 ट्रिलियन डॉलर कमाएंगे. हम दुनिया के लगभग हर देश का ‘बोझ उठा’ रहे हैं, और ऐसा अब और नहीं चल सकता.”
US President Donald J Trump posts, “Interest rates in the United States should be 1%, or less, because we are the best credit in the world, by far… If we stopped trading with every country that we have a deficit with, which is most of them, we would make at least 1.5 trillion pic.twitter.com/6TiZjtIU3c
— ANI (@ANI) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 12:13 AM (IST)
बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की.
#WATCH | Patna: Bihar Chief Minister Samrat Choudhary and Union Minister Shivraj Singh Chouhan held a review meeting over the flood situation in the state. pic.twitter.com/B8KCbL0nDD
— ANI (@ANI) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 12:02 AM (IST)
हरियाणा के झज्जर में एक इमारत में आग लगी
हरियाणा: झज्जर के दादरी रोड स्थित एक इमारत में आग लगी. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
#WATCH | झज्जर, हरियाणा: झज्जर के दादरी रोड स्थित एक इमारत में आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/8qNXh7A1jT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2026
-
17 Sep 2026 12:02 AM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट ने गैंगस्टर नीरज बवाना को दी 6 घंटे की कस्टडी पैरोल
दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना को अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी. गैंगस्टर नीरज बवाना को गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच पुलिस कस्टडी में घर और अस्पताल में पत्नी और बच्चों से मिलने की इजाज़त मिली है.
-
17 Sep 2026 12:00 AM (IST)
पीएम मोदी आज सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे.