IND vs ZIM, 3rd T20I 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, भारत ने बनाए 192 रन

Published on 26 जुल॰ 2026

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Live Cricket Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं. सूर्यांश शेडगे और ओशोक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए. जिम्बाब्वे के सामने जीत हासिल करने के लिए 193 रनों का लक्ष्य है.  

अभिषेक शर्मा हुए फ्लॉप

अभिषेक शर्मा के लिए जिम्बाब्वे का दौरा निराशाजनक रहा. सीरीज के आखिरी मैच में भी अभिषेक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. महज 2 के स्कोर पर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर अभिषेक तदिवानाशे मारुमनी को अपना कैच थमा बैठे. वैभव ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़ते हुए 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. 

वैभव ने जड़ा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. वैभव ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया. वैभव ने पहला अर्धशतक भी जिम्बाब्वे के खिलाफ ही लगाया था. इस सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा था. 

भारतीय बल्लेबाजों का रहा है दबदबा

सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बोर्ड पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. ईशान किशन के 81 और तिलक वर्मा के नाबाद 60 रनों की बदौलत भारतीय टीम 219  रन बनाने में सफल रही. भारतीय बल्लेबाजों से एक बार फिर आतिशी पारी की उम्मीद होगी.

— BCCI (@BCCI) July 26, 2026

जिम्बाब्वे को मिली थी शर्मनाक हार

220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे पस्त नजर आई और पूरी टीम महज 129 रनों पर सिमट गई. भारत ने यह मुकाबला 90 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

— BCCI (@BCCI) July 25, 2026

पिच से किसे मिलेगा फायदा?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से रन बनाना काफी आसान होता है, जिससे दर्शकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होगी और स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो जाएगी. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

---- समाप्त ----