वेब सीरीज
- Authored by: कविता
- Updated Jul 26, 2026, 03:45 PM IST
Lock Upp 2: शो लॉकअप 2 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो ग्रैंड फिनाले की तरफ पहुंच गया है। अब लॉकअप 2 से बैक टू बैक चार कंटेस्टेंट बाहर होंगे। इस तरह शो को अपने टॉप 7 मिल जाएंगे।
![]()
lock upp 2 (photo credit- instagram)
Lock Upp 2 Eviction Update: रियलिटी शो लॉकअप 2 में कई सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। जजमेंट डे पर शो में हिना खान और उर्फी जावेद ने एंट्री की। इस मौके पर दोनों ने मिलकर कंटेस्टेंट्स की आंखें खोलने का काम किया। हिना ने शिल्पा शिंदे के गेम की तारीफ की और हर्षद चोपड़ा (Haeshad Chopda) को रियलिटी चैक दिया। इसी एपिसोड में हर्षद चोपड़ा का पत्ता कटा। शो के आखिरी सीन में हर्षद लॉकअप से बाहर निकलते दिखे, लेकिन अब लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) में नया ट्विस्ट आने वाला है। शो से बैक टू बैक 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ होगा, जिससे फाइनलिस्ट की तस्वीर थोड़ी साफ होती हुई नजर आएगी। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद Neelu Vaghela करेंगी शो में एंट्री, शगुफ्ता अली का कटा पत्ता; जानें वजह
लॉकअप 2 से कटा इन 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता
लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा का इविक्शन दिखाया जा चुका है, लेकिन शो में ट्विस्ट आएगा और हर्षद चोपड़ा की वापसी होगी। दावा है कि हर्षद चोपड़ा के साथ शो में योगेश रावत भी एंट्री लेंगे और फिर ट्विस्ट आएगा। लॉकअप 2 से पहले धीरज धूपर का इविक्शन होगा। वह हर्षद चोपड़ा से एक टास्क हार जाएंगे, जिस वजह से वह शो से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद आकांक्षा चौधरी का पत्ता कटेगा। दावा है कि शो में सुजैन आएंगी, जो एक समय पर आकांक्षा की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं और वह आकर आकांक्षा के इविक्शन की वजह बनेंगी। इसके बाद ही लॉकअप 2 से लैला यानी वरूण यादव और शिल्पा शिंदे बाहर हो जाएंगी। इस तरह चंद ही घंटों में लॉकअप से चार कंटेस्टेंट का इविक्शन हो जाएगा, जो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। Anupamaa Maha Twist: कुकिंग कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले में अनुपमा की होगी धमाकेदार एंट्री, देख प्रेम के उड़ेंगे तोते
ये हैं टॉप 7 कंटेस्टेंट्स
अब लॉकअप 2 में अपने टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, आकांक्षा चमोला, योगेश रावत, श्रेया कालरा और पामेला सेरेना का नाम शामिल हैं। शो में अपूर्वा मखीजा भी दिखाई दे रही हैं, लेकिन वह असल में जेलर की टीम की हिस्सा हैं। अपूर्वा शो में इन्फॉर्म की भूमिका में दिखाई दे रही हैं और वह सबके राज एक-एक करके खौल रही हैं। जल्द ही अपूर्वा शो से बाहर हो जाएंगी। वहीं, अब सबकी नजर लॉकअप 2 के ग्रैंड फिनाले पर है., जो 2 हफ्ते बाद होने वाला है। दावा है 28 जुलाई को शो के फिनाले का शूट भी शुरू हो जाएगा। अब देखना होगा कि कौन इस शो की ट्रॉफी और एक करोड़ रुपये अपने नाम करता है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article