Lock Upp 2: शो में Hina Khan की होगी धमाकेदार एंट्री, Shilpa Shinde से होगी भयंकर लड़ाई?

Published on 20 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 20, 2026, 07:05 PM IST

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में धमाका होने वाला है। हिना खान की शो में एंट्री होने वाली हैं, जिससे शो का माहौल बदल जाएगा। हिना खान का सामना शिल्पा शिंदे से भी होगा और बवाल होगा।

Image

shilpa shinde-hina khan (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में मेकर्स नए नए धमाके कर रहे हैं। शो में मेकर्स कुछ समय पहले ही शिल्पा शिंदे को लेकर आए हैं, जिन्होंने 11 साल पहले एक निर्माता पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। लॉकअप 2 में शिल्पा की एंट्री देखकर हिना खान काफी भड़क गई थीं। हिना ने शो से बाहर रहते हुए मेकर्स के इस फैसले पर अपनी भड़ास निकाली थी और अब मेकर्स हिना खान-शिल्पा शिंदे के बीच के विवाद का फायदा व्यूज के लिए उठाने वाले हैं। जल्द ही मेकर्स हिना खान (Hina Khan) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का आमना-सामना करवाएंगे, जिससे लॉकअप में धमाका होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'चिल्लाओ मत', खाने की बहस में शेरनी बनकर दहाड़ीं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा की बजाई बैंड)

लॉकअप 2 हिना खान की होगी एंट्री

लॉकअप 2 से जुड़ी सोशल मीडिया पर ढेर सारी रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें अलग अलग अपडेट मिल रहे हैं। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हिना खान लॉकअप 2 में बतौर गेस्ट एंट्री लेने वाली हैं। हिना खान के साथ शो में उर्फी जावेद आएंगी और वे दोनों मिलकर जेल में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। इसी दौरान हिना खान और शिल्पा शिंदे का आमना-सामान भी होगा। दावा है कि शिल्पा शिंदे और हिना खान की इस मौके पर तगड़ी बहस होने वाली है, जिससे शो का माहौल काफी बदल जाएगा। इस मौके पर दोनों ही एक दूसरे के पुराने विवाद खोल सकती हैं। बता दें कि हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच 36 का आंकड़ा है। दोनों बिग बॉस 11 में एक साथ आई थीं और तब दोनों काफी लड़ीं। शिल्पा शो की विनर बनीं और हिना फर्स्ट रनरअप। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rupali Ganguly के भाई विजय गांगुली ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इमोशनल हुई एक्ट्रेस बोलीं, 'बाप रे...')

शिल्पा शिंदे का लॉकअप 2 में धमाका

बता दें कि लॉकअप 2 में आते ही शिल्पा शिंदे ने हंगामे शुरू कर दिए हैं। वह शो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को जमकर टारेगट कर रही हैं। शिवांग को लेकर शिल्पा शिंदे ने काफी कुछ कहा है, जिस वजह से फराह खान की डांट भी उन्हें झेलनी पड़ी थीं। शिल्पा शिंद ने शिवांगी की वर्जिनिटी का मजाक उड़ाया था। इसके अलावा, शिल्पा ने दावा किया था कि शिवांगी जिस शो में जाती हैं, वहां पर उसका बॉयफ्रेंड होता है। ये सब कुछ शिल्पा ने श्रेया कालरा के सामने कहा था।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article