Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आई है। इनकी कीमत 249 रुपये और 250 रुपये है। 249 रुपये की खास बात यह है कि कंपनी सीधे ग्राहक को यह तय करने की सुविधा दे रही है कि उसे डेली डेटा चाहिए या एकमुश्त (lump-sum) डेटा चाहिए। ऐसी सुविधा कोई कंपनी नहीं देती है।

1/4![]()
वीआई का 249 रुपये का प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपके पास हर दिन 0.5GB डेटा या एक बार में 14GB डेटा चुनने का ऑप्शन होता है। डिफॉल्ट रूप से आपको हर दिन 0.5GB डेटा मिलेगा, लेकिन आप अपने रजिस्टर्ड वोडाफोन आइडिया नंबर से *188# डायल करके इसे एक बार में मिलने वाले 14GB डेटा में बदल सकते हैं। वीआई का कहना है कि यह स्विच करने का ऑप्शन यूजर्स के लिए सिर्फ रिचार्ज वाले दिन ही उपलब्ध होता है। यह प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध है। प्लान में 300 एसएमएस भी शामिल है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 8.89 रुपये आएगा।

2/4![]()
वीआई का 250 रुपये का प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया का 250 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के बारे में नई बात यह है कि इसमें Spotify प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Spotify प्रीमियम केवल 28 दिनों के लिए मिलता है, जिसे आप Vi App से रिचार्ज करने के बाद क्लेम कर सकते हैं। प्लान के साथ एकमुश्त 2GB डेटा और कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा और एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो इस प्लान के रोज का खर्च 8.92 रुपये आएगा। यह प्लान लगभग सभी सर्कल में उपलब्ध है। वीआई हाल ही 1750 रुपये और 3050 रुपये का प्लान भी लाई है, चलिए जानते हैं उनमें क्या खास है:

3/4![]()
Vi का 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान
वीआई का नया 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 11.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा (5G और 4G डेटा) मिलता है। वीआई का कहना है कि 5G स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले ग्राहक उन क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकेंगे जहां वीआई का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि अन्य को अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता रहेगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।

4/4![]()
Vi का 3050 रुपये का प्रीपेड प्लान
वीआई का नया अनलिमिटेड प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और रोजाना इस्तेमाल के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। जिन यूजर्स के पास 5G-इनेबल्ड फोन हैं, वे सिर्फ उन्हीं इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वीआई का 5G नेटवर्क कवरेज है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्चा लगभग 10.51 रुपये आएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान का मकसद ऐसे यूजर्स को सुविधा देना है जो लंबी वैलिडिटी और बिना रुकावट कनेक्टिविटी चाहते हैं। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा।

Gadgets Hindi News
Hindi Newsफोटोगैजेट्सपहली बार ग्राहक तय कर सकेंगे 'डेली डेटा' चाहिए या 'Lumpsum', कंपनी लाई Smart Recharge