
एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु
Maa Inti Bangaaram OTT Records: साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने सिनेमाघरों में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने फिल्म मां इंति बंगारम के जरिए सिनेमाघरों में जोरदार वापसी की और ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल किया. वहीं एक्ट्रेस ने पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर नाकाम जार रही फिल्मों का सिलसिला भी तोड़ा. उनके लिए एक बड़ी उप्लब्धि ये भी रही कि उन्होंने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया और लीड एक्ट्रेस के तौर पर ऐसा करने वाली वे पहली एक्ट्रेस भी बनीं.
अब दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है और काफी अच्छा भी कर रही है. जैसी सफलता इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिली थी अब वैसी ही परफॉर्मेंस उनकी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिल रही है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है.
मां इंति बंगारम मौजूदा समय में जियो प्लस हॉटस्टार पर कई सारी भाषाओं में मौजूद है. थियेटर में अपना काम पूरा करने के बाद अब फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा चुकी है. इस फिल्म में समांथा के अलावा गुल्शन देवैया, दिगांथ, गौतमी, चैतन्य कृष्ण और श्रीमुखी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन बी वी नंदिनी रेड्डी ने किया है. फिलहाल फिल्म ट्रेंडिंग में नंबर 1 है वहीं फिल्म के ऑफिशियल व्युअरशिप नंबर्स भी जल्दी ही बता दिए जाएंगे. इस फिल्म का निर्माण समांथा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ही हो रहा है.
ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की जन नेता का रिलीज से पहले धमाका, कुछ घंटों में ही कमा लिए करोड़ों, बिके 4 लाख से अधिक टिकट्स
प्रेग्नेंट हैं समांथा रुथ प्रभु
मौजूदा समय में समांथा रुथ प्रभु अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. वे प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने पहले ही ये अनाउंस कर दिया था कि वे कुछ समय से फिल्मों से ब्रेक भी ले रही हैं. एक्ट्रेस ने राज निदिमोरु से शादी की थी और ये उनकी दूसरी शादी थी. एक्ट्रेस ने पहली शादी नागा चैतन्य से की थी लेकिन शादी के 4 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More