Madhumita Youtube Gold Video: यूट्यूब वीडियो में किया शो-ऑफ.. सोने के जेवर और नकदी दिखाकर बनाया वीडियो, अब घर से 1.76 किलो सोना पार

Published on 26 सित॰ 2026

तमिलनाडु के नागरकोइल के पास यूट्यूबर दंपती विनोद कुमार और मधुमिता के घर चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक चोर करीब 118 सॉवरेन सोने के आभूषण और बड़ी मात्रा में नकदी ले गए। पुलिस सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो की भी जांच कर रही है, जिसमें घर में रखे सोने और नकदी दिखाई गई थी।

Madhumita Youtube Gold Video: यूट्यूब वीडियो में किया शो-ऑफ.. सोने के जेवर और नकदी दिखाकर बनाया वीडियो, अब घर से 1.76 किलो सोना पार

Madhumita Youtube Gold Video || Image- News Algebra File

Modified Date: September 26, 2026 / 11:47 pm IST

Published Date: September 26, 2026 11:46 pm IST

HIGHLIGHTS

  • यूट्यूबर दंपती के घर बड़ी चोरी
  • 118 सॉवरेन सोने के आभूषण चोरी
  • सोशल मीडिया वीडियो की भी जांच

Madhumita Youtube Gold Video: चेन्नई: तमिलनाडु के नागरकोइल के पास एक चर्चित यूट्यूबर कपल के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनोद कुमार और मधुमिता के घर से चोर करीब करीब 1.76 किलो सोने के गहने और बड़ी मात्रा में नकदी रकम ले गए। मामले की जांच शुरू कर दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कीमती सामानों के साथ बनाया था वीडियो

हैरानी की बात है कि, पीड़िता मधुमिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में घर के पूजा कमरे में रखे सोने के गहने और नकदी दिखाई गई थी। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने देखा था। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं वीडियो के जरिए चोरों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी तो नहीं मिली।

गेटेड कम्युनिटी में हुई चोरी

Madhumita Youtube Gold Video: बताया गया कि दंपती का घर थम्मट्टुकोणम के वीआईपी गार्डन स्थित गेटेड कम्युनिटी में है। इसके बावजूद चोर घर में घुसने में कामयाब रहे। कपल के शिकायत के आधार पर राजाकामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सोशल मीडिया वीडियो की भी जांच

पुलिस अब चोरी के तरीके और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई पहलुओं की जांच कर रही है। इनमें घर में रखे कीमती सामान की जानकारी अपराधियों तक कैसे पहुंची?
फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में महिला यूट्यूबर मधुमिता के घर से 1.76 KG गोल्ड चोरी हो गया। वह अक्सर गोल्ड की फोटो सोशल मीडिया पर डालती थीं। पुलिस को संदेह है कि चोरों को यहीं से भनक मिली। पूरा परिवार जब घर से बाहर था, तब चोर आये। गैस कटर से गेट काटा और अंदर घुसकर गोल्ड चुरा लिया।

— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 26, 2026

Kanyakumari influencer Madhumitha flaunted her gold jewellery and cash in her reels.

“Look how much gold I buy every month.”

Now, thieves have reportedly broken into her house and fled with 118 sovereigns of gold worth nearly ₹1 crore, along with cash.
pic.twitter.com/opPKJxm8RZ

— News Algebra (@NewsAlgebraIND) September 25, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Q1. नागरकोइल में किसके घर चोरी हुई?

उत्तर:  Ans: रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर दंपती विनोद कुमार और मधुमिता के घर चोरी हुई।

प्रश्न 2:  Q2. चोरी में कितना सोना ले जाने की जानकारी है?

उत्तर:  Ans: चोर करीब 118 सॉवरेन सोने के आभूषण ले गए, ऐसा रिपोर्ट में बताया गया है।

प्रश्न 3:  Q3. पुलिस सोशल मीडिया वीडियो की जांच क्यों कर रही है?

उत्तर:  Ans: वीडियो में घर के सोने और नकदी की जानकारी दिखाई देने के कारण पुलिस जांच कर रही है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Nagercoil YouTuber Couple House Theft: 118 Sovereigns of Gold and Cash Stolen