Madhya Pradesh Weather Alert: भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 21 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
21 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग समेत कई क्षेत्रों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
19 अक्टूबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर को भी प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर से मौसम सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम हो जाएगी। हालांकि, मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दक्षिण भारत में भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने दक्षिण राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश से विदा हो गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
मौसम विभाग ने आज दिल्ली में सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और लक्षद्वीप में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। वहीं, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।
इन्हें भी पढ़ें -
नेहा बोरा रिहा, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की बढ़ी मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
आज शनिवार को इन राशि वालों की बदल सकती है किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए
उप्र : नवजात और बच्चों के इलाज की सुविधाओं के लिए व्यापक रोडमैप बनाएं : उच्च न्यायालय
Vande Bharat: वोट चोरी के विरोध में बांग्लादेश का जिक्र क्यों? बीजेपी और विपक्ष के बीच तेज हुई बयानबाजी
मुलायम को पद्म विभूषण देने के पीछे कई कारण थे : राजनाथ सिंह