Mon, 20 Jul 2026 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 20 Jul 2026 09:30 AM IST
सार
महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक ट्रक के कार को पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वर्धा में सड़क दुर्घटना, पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मामले में एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वर्धा पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना पुलगांव पुलिस स्टेशन के तहत विरुल इंटरचेंज के पास हुई।
विज्ञापन
Wardha, Maharashtra: Five people were killed, and one person sustained serious injuries in a horrific road accident on the Samruddhi Expressway near the Virul Interchange under the jurisdiction of Pulgaon Police Station, according to Wardha Police.
विज्ञापन
The accident occurred after an… pic.twitter.com/6U46D5X1FX— ANI (@ANI) July 20, 2026
विज्ञापन
ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर
यह हादसा तब हुआ जब एक आयशर (Eicher) ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आयशर ट्रक के ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया। जबकि ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विजयनगरम में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे पर यातायात को फिर से सामान्य करने के प्रयास किए गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.