देश की प्रमुख SUV कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2026 में शानदार बिक्री दर्ज की है. कंपनी की SUV बिक्री में सालाना आधार पर 50 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी हुई है. महिंद्रा की Scorpio-N और BE 6 Sporteq जैसी गाड़ियों को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का फायदा कंपनी को मिला है. कंपनी के मुताबिक, कंपनी ने अगस्त 2026 में घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कुल 59,257 यूनिट्स की बिक्री की. एक साल पहले यानी अगस्त 2025 में कंपनी ने इसी सेगमेंट में 39,399 यूनिट्स बेची थीं. इस तरह कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
कंपनी का प्रदर्शन सिर्फ अगस्त महीने तक ही सीमित नहीं रहा. चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त के बीच भी महिंद्रा ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. इस दौरान कंपनी ने कुल 2,94,050 यूनिट्स बेचीं. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,41,337 यूनिट्स था. यानी अप्रैल से अगस्त के बीच महिंद्रा की बिक्री में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है.
इन मॉडलों की रही जबरदस्त मांग
इन बिक्री आंकड़ों में कंपनी की पेट्रोल-डीजल यानी ICE गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी शामिल है. महिंद्रा का कहना है कि उसकी SUV रेंज को ग्राहकों का लगातार अच्छा समर्थन मिल रहा है. कंपनी ने अपनी बेहतर बिक्री का श्रेय खास तौर पर Scorpio-N और BE 6 Sporteq जैसे मॉडल्स को दिया है. Mahindra के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट Velusamy R के मुताबिक, कंपनी के पूरे SUV पोर्टफोलियो में ग्राहकों की दिलचस्पी मजबूत बनी हुई है. अपडेटेड Scorpio-N और BE 6 Sporteq को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फेस्टिव सीजन में बढ़ सकती है सेल
अगस्त में महिंद्रा की सिर्फ SUV बिक्री ही मजबूत नहीं रही. कंपनी की कुल वाहन बिक्री 1,07,648 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा है. इससे पता चलता है कि कंपनी की गाड़ियों की मांग कई सेगमेंट में मजबूत बनी हुई है. आने वाले महीनों को लेकर भी महिंद्रा काफी उम्मीद लगाए बैठी है. कंपनी का मानना है कि मानसून में सुधार और त्योहारी सीजन के दौरान गाड़ियों की मांग और बढ़ सकती है. इसके अलावा पिछले साल घोषित GST दरों में कटौती का असर भी बाजार में देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- मारुति की गाड़ियों ने मचाई धूम, अगस्त में बेचीं 2.19 लाख कारें, SUV की डिमांड बढ़ी

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More