Mamta Kulkarni ने सरेआम ये क्या किया? बौखलाए लोग, मिनटों में वायरल हुआ ऐसा डांस वीडियो

Published on 28 सित॰ 2026

Time Published: Monday, September 28, 2026, 11:51 [IST]

Mamta Kulkarni: 90 के दशक में बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जयपुर में आयोजित 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में उन्हें 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने अपने दौर के सुपरहिट गानों पर डांस कर महफिल लूट ली। उनके डांस के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ममता कुलकर्णी ने किया बोल्ड डांस
फिल्म फेस्टिवल के मंच पर ममता कुलकर्णी को अपनी फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर डांस करते देखा गया। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ 'घातक' के मशहूर गाने 'कोई जाए तो ले आए', 'करण अर्जुन' के 'एक मुंडा मेरी उम्र का' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' के 'लंबा-लंबा घूंघट' जैसे गानों पर डांस किया।

Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्णी का ग्लैमरस लुक की हो रही चर्चा

-ममता कुलकर्णी के डांस के साथ-साथ उनके लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। स्टेज पर वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनका ये लुक उस इमेज से काफी अलग था, जिसमें वो पिछले कुछ समय से आध्यात्मिक जीवन और भगवा कपड़ों में दिखाई देती रही हैं।

-ममता कुलकर्णी ने साल 2025 में संन्यास लेने के बाद आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख करने की बात कही थी। ऐसे में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में उनका फिल्मी दौर वाला अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

-ममता कुलकर्णी के वायरल वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके ग्लैमरस लुक को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, तो कई यूजर्स ने उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की तारीफ की।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई ये तो संन्यासी हो गई थीं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो साधु बन गई थी ना। इसने तो संन्यास ले लिया था। कुछ लोगों ने उनके आध्यात्मिक जीवन का जिक्र करते हुए लिखा है- क्या महामंडलेश्वर हैं? वहीं एक कमेंट में इसे 'मोक्ष से माया तक' का सफर बताया गया।

ममता कुलकर्णी ने याद किया अपना फिल्मी सफर

-राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिलने के बाद ममता कुलकर्णी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने फिल्मी करियर के कई पुराने किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके करियर में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्हें वह आज भी याद करती हैं।

-ममता कुलकर्णी ने कहा कि नेल्लोर के लोगों ने उनके नाम पर एक मंदिर तक बनवाया था और इस खबर को 'टाइम' मैगजीन में भी जगह मिली थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'तिरंगा' थी। इसके बाद उन्होंने 'आशिक आवारा', 'क्रांतिवीर', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन', 'करण अर्जुन', 'घातक' और 'नसीब' जैसी फिल्मों में काम किया।

-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने को लेकर ममता कुलकर्णी ने इसे अपने लिए बेहद भावुक पल बताया। उन्होंने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि इतने सालों बाद इस तरह सम्मानित किया जाना उनके लिए खास अनुभव है।

आध्यात्मिक जीवन की ओर क्यों मुड़ीं ममता कुलकर्णी?

-ममता कुलकर्णी ने बातचीत में ये भी बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया था, जब उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें अपने जीवन में कुछ और तलाशने की जरूरत है। उनके मुताबिक उन्हें भीतर से एक आवाज महसूस हुई, जिसने उन्हें आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

-ममता कुलकर्णी ने बताया कि इसी दौरान उनके गुरु उनकी जिंदगी में आए और धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की तरफ बढ़ता गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर और आध्यात्मिक यात्रा को अपनी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों के तौर पर याद किया।

ब्रुनेई की राजकुमारी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

-ममता कुलकर्णी ने बातचीत में ब्रुनेई की राजकुमारी हमीदा से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि राजकुमारी उनकी फैन थीं और एक समय उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें ब्रुनेई बुलाया गया था।

-ममता कुलकर्णी के मुताबिक एक बार वह राजकुमारी हमीदा के जन्मदिन के लिए ब्रुनेई गई थीं। बाद में उन्होंने राजकुमारी को शाहरुख खान के साथ होने वाले एक शो के लिए अक्टूबर में आने का न्योता दिया था।

-ममता कुलकर्णी ने बताया कि जब वह शो के लिए वेम्बली स्टेडियम पहुंचीं और बैकस्टेज थीं, तभी अली मोरानी उनके पास दौड़ते हुए आए। उन्होंने बताया कि अली मोरानी ने उन्हें जानकारी दी कि जिन राजकुमारी हमीदा को उन्होंने शो में आने के लिए बुलाया था, वह अपनी मां और पूरी सुरक्षा टीम के साथ वहां पहुंच चुकी थीं।

-ममता कुलकर्णी के अनुसार राजकुमारी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेडियम का एक पूरा हिस्सा खाली करवाया गया था। उन्होंने इस पूरे अनुभव को अपनी जिंदगी का बेहद अलग और यादगार अनुभव बताया।

ममता कुलकर्णी की पॉपुलैरिटी आज भी कायम

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहा हो लेकिन 90 के दशक की उनकी फिल्मों और गानों की लोकप्रियता आज भी कायम है। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में उनके पुराने गानों पर डांस के वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके बॉलीवुड दौर की यादें सोशल मीडिया पर ताजा हो गई हैं। वहीं उनका ग्लैमरस अंदाज और आध्यात्मिक जीवन के बीच का ये बदलाव भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।