Aug 24, 2026 04:34 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Maruti Suzuki Victoris पर बंपर डील मिल रही है। विक्टोरिस को 3.20 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर शामिल हो सकते हैं।

मारुति विक्टोरिस
केवल
₹9,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
Maruti Suzuki Victoris पर बंपर डील मिल रही है। वाहन वार्ता के अनुसार इस समय डीलर लेवल पर विक्टोरिस को 3.20 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और फाइनेंस ऑफर शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि विक्टोरिस की सेल भी शानदार चल रही है। जुलाई 2026 में कंपनी ने इसकी 11,334 यूनिट्स डिस्पैच की थीं, जो जून में हुई 10,035 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले करीब 13 फीसदी ज्यादा है। जुलाई में विक्टोरिस देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 10.5 - 19.99 लाख
₹ 7.4 - 13.71 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 11.31 - 20.31 लाख
₹ 7.41 - 14.47 लाख
₹ 8 - 15.64 लाख
कैसे मिलेगा 3.20 लाख रुपये का पूरा फायदा
डीलर के बताए जा रहे अधिकतम 3.20 लाख रुपये के बेनिफिट में कई अलग-अलग ऑफर शामिल हो सकते हैं। कैश डिस्काउंट सीधे कार की कीमत को कम करता है, जबकि एक्सचेंज बोनस का फायदा तभी मिलता है जब ग्राहक अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करता है। इसी तरह स्क्रैपेज बेनिफिट किसी एलिजिबल पुराने व्हीकल को स्क्रैप कराने पर निर्भर कर सकता है। इसके अलावा कुछ ग्राहकों को कॉरपोरेट बेनिफिट मिल सकता है। वहीं, फाइनेंस से जुड़े ऑफर की अपनी अलग शर्तें हो सकती हैं। इसलिए 3.20 लाख रुपये को सीधे कार की कीमत में मिलने वाली छूट मान लेना सही नहीं होगा।
डीलर से लिखित ब्रेकअप जरूर लें
मारुति सुजुकी विक्टोरिस खरीदने से पहले ग्राहक को डीलर से ऑफर का लिखित ब्रेकअप लेना चाहिए। यह भी पता करना जरूरी है कि किस वेरिएंट, इंजन, रंग और स्टॉक पर कितना फायदा मिल रहा है। अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर ऑफर अलग हो सकता है। कार का मैन्युफैक्चरिंग मंथ और VIN भी जरूर चेक करें। कई बार पुराने स्टॉक या कम बिकने वाले रंग और वेरिएंट पर ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता है। अगर कार कुछ समय से डीलर के पास खड़ी है, तो टायर, बैटरी और बॉडी पर स्टोरेज या ट्रांजिट के दौरान हुए किसी नुकसान की भी जांच कर लेनी चाहिए।
महंगी हो गई मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी की ब्रेजा महंगी हो गई है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्राइसहाइक के बाद भी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
नोट: गाड़ी खरीदने से पहले ऑफर के बारे में सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से जरूर संपर्क करें। ऑफर शहर और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

