नई दिल्ली: Mercedes-Benz India: भारत में लग्जरी कारों की कीमतों को लेकर Mercedes-Benz India के एक बयान ने चर्चा तेज कर दी है। कंपनी के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर के मुताबिक, बढ़ती लागत के कारण हर तिमाही में बदलाव करना धीरे-धीरें नया नॉर्मल बन रहा है। कंपनी ने 2026 में जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अब 1 अक्टूबर को अपनी कारों के दाम बढ़ाए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर कार कंपनी ऐसा करने वाली है।
1.5 से 2 फीसदी तक बढ़ रहे दाम
Mercedes-Benz India के अनुसार, कंपनी हर तिमाही करीब 1.5 से 2 फीसदी तक कीमतों में बदलाव कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह बढ़ी हुई लागत का पूरा भार ग्राहकों पर नहीं डाल रही है। एक साथ बड़ी कीमत बढ़ाने के बजाय छोटे-छोटे अंतराल पर दाम एडजस्ट किए जा रहे हैं। इससे कंपनी बढ़ती लागत को धीरे-धीरे संभालने की कोशिश कर रही है।
रुपये की कमजोरी से बढ़ा दबाव
कारों की कीमत बढ़ने (Mercedes-Benz India) के पीछे कई कारण हैं। इनमें यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी, इनपुट कॉस्ट, महंगाई और लॉजिस्टिक्स खर्च प्रमुख हैं। Mercedes के पोर्टफोलियो में भारत में तैयार होने वाली कारों के साथ पूरी तरह आयातित मॉडल भी शामिल हैं। इसके अलावा शिपिंग में लगने वाला समय बढ़ने से भी कंपनी की लागत पर असर पड़ रहा है। ऐसे में करेंसी और दूसरी लागतों में बदलाव का सीधा प्रभाव कीमतों पर पड़ सकता है।
ग्राहकों की जेब पर कितना असर?
बार-बार कीमत बढ़ने से नई Mercedes खरीदने वाले (Mercedes-Benz India) ग्राहकों का बजट जरूर प्रभावित हो सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि वह कीमत बढ़ाने के साथ ग्राहकों को राहत देने के लिए अलग-अलग फाइनेंसिंग ऑफर्स और Dream Days जैसे कैंपेन भी चलाती है। किंतु अगर रुपये पर दबाव और दूसरी लागतें लंबे समय तक बनी रहती हैं तो आगे भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने हर तीन महीने कीमत बढ़ाने का कोई स्थायी नियम घोषित नहीं किया है। भविष्य में दाम बढ़ेंगे या नहीं, यह लागत, करेंसी और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।
कीमत बढ़ने के बावजूद बिक्री मजबूत
लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद Mercedes-Benz India की बिक्री पर फिलहाल बड़ा नकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने 15,190 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 14,132 यूनिट बिकी थीं। यानी बिक्री में करीब 8 फीसदी की बढ़त हुई। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 5,422 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। इससे पता चलता है कि लग्जरी कारों की मांग फिलहाल मजबूत है और ग्राहक बढ़ती कीमतों के बावजूद अच्छी खरीदारी कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Amazon And Flipkart Big Discount: आधी कीमत में घर लाएं नया लैपटॉप! फेस्टिव सीजन सेल में 50% से ज्यादा डिस्काउंट देखकर हो जाएंगे खुश, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
- Airtel Recharge Plan Hike: इस कंपनी ने अचानक बढ़ा दिए रिचार्ज प्लान के दाम, अब हर महीने देने होंगे ज्यादा पैसे, मगर कंपनी ने साथ में दिया ये बड़ा तोहफा
- Gwalior News: पार्किंग में बाइक खड़ी करता रह गया पति, इधर प्रेमी के साथ फरार हो गई पत्नी, महज इतने दिन पहले ही हुई थी शादी