MG Cyberster और M9 के Couture Edition हुए पेश, सिर्फ 50 यूनिट्स होंगी उपलब्‍ध - mg cyberster and m9 couture edition unveiled only 50 units available

Published on 20 जुल॰ 2026

वाहन निर्माता MG की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से MG Select के जरिए ऑफर की जाने वाली MG Cyberster और MG ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम डीलरशिप MG Select के जरिए MG Cyberster और MG M9 को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इन दोनों के Couture Edition को पेश कर दिया गया है। निर्माता की इन दोनों कारों के खास एडिशन की कितनी यूनिट्स को उपलब्‍ध करवाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG ने पेश किया Couture Edition

वाहन निर्माता एमजी की ओर से सिलेक्‍ट डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली साइबरस्‍टर और एम9 के खास एडिशन को भारत में पेश कर दिया है। इस एडिशन को फैशन डिजाइनर गौरव गुप्‍ता के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

क्‍या है खासियत

इस एडिशन को गौरव गुप्‍ता के सिग्‍नेचर सर्पेंट इनफिनिटी मोटिफ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। जिसमें टेक्‍सचर और हाथ से तैयार किए गए लेयर शामिल हैं। साइबरस्‍टर में रनवे प्रेजेंटेशन को शामिल किया गया है।

सीमित यूनिट्स होंगी उपलब्‍ध

इस एडिशन की बेहद सीमित यूनिट्स को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक देश में इस एडिशन की सिर्फ 50 यूनिट्स को ही उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

कितनी है रेंज

एमजी की ओर से Cyberster Car में 77 kWh की दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 507 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। बैटरी को 144 kW फास्‍ट चार्जर से 38 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। गाड़ी में लगी मोटर से इसे 510 पीएस की पावर और 725 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव का विकल्‍प भी दिया गया है।

वहीं MG M9 में 90 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज करने के बाद 548 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एडिशन के लिए प्री-रिजर्वेशन अगले कुछ दिनों तक किया जाएगा। तीन अगस्त को इसकी कीमत की घोषणा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MG ने पेश किया Multi New Energy Vehicle प्‍लेटफॉर्म Adapt, क्‍या है खासियत