MG Hector Tomhawk लॉन्‍च से पहले आई नजर, मिल गई इन फीचर्स की पूरी जानकारी - mg hector tomahawk spied undisguised with 530km range and launch date

Published on 17 अग॰ 2026

वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारत में जल्‍द ही नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। MG Adapt प्‍लेटफॉर्म पर बनाई गई इस एसयूवी को लॉन्‍च से पहले बिना ढंके देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर MG Hector Tomahawk को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लॉन्‍च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई गाड़ी

एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से MG Hector Tomahawk नाम से लॉन्‍च की जाने वाली एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा।

bajaj chetak scooter jagran 21224 (1)

क्‍या मिली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को लॉन्‍च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान इसके फ्रंट डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी कई देशों में ऑफर की जाने वाली वुलिंग स्‍टारलाइट 560 पर आधारित है। इस एसयूवी का डिजाइन भी पूरी तरह से वुलिंग स्‍टारलाइट 560 की तरह ही रखा गया है।

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फ्रंट में सी आकार में एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, सात सीटों का विकल्‍प, प्रीमियम इंटीरियर, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें फ्लैट बोनट, बॉडी क्‍लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलैस चार्जर, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

कितनी होगी रेंज

एमजी की ओर से नई एसयूवी में 60 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से एमजी की नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?