MG Windsor EV के नए लिमिटेड एडिशन का टीजर जारी, प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी एंट्री

Published on 9 अक्टू॰ 2026

MG Windsor EV के नए लिमिटेड एडिशन का टीजर जारी, प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी एंट्री

लिमिटेड एडिशन Windsor EV के दो साल पूरे होने पर आ रहा है.

फेस्टिव सीजन से पहले JSW MG Motor ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Windsor EV के नए लिमिटेड एडिशन Indulge को टीज किया है. Windsor EV को भारतीय बाजार में आए दो साल पूरे होने वाले हैं और कंपनी इस मौके को खास बनाने के लिए इसका स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रही है. Windsor EV पिछले साल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल रही थी और इस साल भी बाजार में इसकी अच्छी पकड़ बनी हुई है.

MG समय-समय पर अपनी कारों के नए एडिशन पेश करती रहती है. हाल ही में कंपनी ने Hector Storm Series का 2026 वर्जन पेश किया था. अब Windsor EV के लिए भी प्रीमियम थीम वाला नया एडिशन लाने की तैयारी है. पिछले साल भी कंपनी ने इसी अवधि के आसपास Windsor EV का Inspire Edition पेश किया था. ऐसे में नए Indulge Edition से भी कुछ खास डिजाइन और फीचर अपडेट मिलने की उम्मीद है.

MG Windsor EV Indulge Edition में क्या होगा खास?

कंपनी की ओर से जारी टीजर में गोल्ड थीम और प्रीमियम लुक की झलक देखने को मिली है. इससे संकेत मिलता है कि नए एडिशन में केबिन की फिनिशिंग और डिजाइन पर खास ध्यान दिया जा सकता है. हालांकि, टीजर के आधार पर सभी बदलावों की पुष्टि नहीं की जा सकती.

Indulge Edition में सीटों के लिए नया अपहोल्स्ट्री कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसमें टैन और ब्लैक कलर शामिल हैं. सीटों के हेडरेस्ट समेत कुछ हिस्सों पर Indulge की ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है. इससे कार के इंटीरियर को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान मिलती है.

इस एडिशन का एक खास फीचर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए दी गई रूफ-माउंटेड फ्लिप-डाउन स्क्रीन है. इसे जरूरत के मुताबिक नीचे की ओर खोला जा सकता है. वहीं, कार में पहले की तरह इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी मौजूद है. इस तरह कंपनी ने केबिन में एंटरटेनमेंट के अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया है.

बैटरी और रेंज में क्या मिलेगा?

फिलहाल MG Windsor EV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इनमें 38kWh और 52.9kWh की बैटरी शामिल हैं. छोटी बैटरी वाले वेरिएंट की दावा की गई रेंज एक बार चार्ज करने पर 332 किलोमीटर तक है, जबकि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 449 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है.

दोनों बैटरी ऑप्शन के साथ फ्रंट एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. यह मोटर 136hp की पावर और 220Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. Indulge Edition में भी यही पावरट्रेन जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी बैटरी और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पूरी तरह साझा नहीं की है. माना जा रहा है कि इसमें 52.9kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Windsor EV की शुरुआती कीमत BaaS यानी Battery-as-a-Service ऑप्शन के साथ 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. नए Indulge Edition में अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स और अलग इंटीरियर मिलने के कारण इसकी कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट से कुछ ज्यादा रखे जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- ब्रिटिश स्टाइल वाली MINI Cooper Oxford Edition की बुकिंग शुरू, 6.6 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

पुरानी कार बेचने की टेंशन होगी कम! Kia देगी 75% तक रीसेल वैल्यू, कंपनी लाई अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button