हनुमान अंश की आंधी के बीच Mirzapur The Movie का जबरदस्त 'भौकाल', मंगलवार को दुनियाभर में जमकर हुई धनवर्षा - mirzapur the movie day 12 pankaj tripathi film dominate on tuesday at box office despite hanuman ansh collection

Published on 16 सित॰ 2026

हनुमान अंश की आंधी इस वक्त दुनियाभर में चली हुई है, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को क्राइम थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर- द मूवी ने 12वें दिन तगड़ी कमाई कर ली है।

मिर्जापुर- द मूवी बॉक्स ऑफिस डे 12 कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर- द मूवी बॉक्स ऑफिस डे 12 कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश के सामने सीना तान खड़ी मिर्जापुर द मूवी

  2. दुनियाभर में 300 करोड़ कमाने के पहुंची बेहद करीब

  3. विदेशों में भी मिर्जापुर द मूवी का बना हुआ है जबरदस्त क्रेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश का नाम भले ही इस वक्त हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ हो, लेकिन इस बीच एकदम शांति से मिर्जापुर- द मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास लिखती जा रही है। पंकज त्रिपाठी और रवि किशन (Ravi Kishan) स्टारर फिल्म को दुनियाभर में रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह किसी भी कंडीशन में हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है।

12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चला सिक्का

पहले दिन ही उम्मीद से अधिक कमाई करने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर- द मूवी (Mirzapur The Movie)दुनियाभर में धूम मचा रही है। पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ से खाता खोलने वाली फिल्म अपने पहले हफ्ते के पूरा होने के साथ ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने 12वें दिन दूसरे मंगलवार तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 280.14 करोड़ तक की कमाई कर ली है। यह फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस 20 करोड़ दूर है।

Untitled design - 2026-09-16T081746.066

ओवरसीज मार्केट में जमकर कमा रही है मिर्जापुर- द मूवी 

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक जहां यह फिल्म 195.70 करोड़ तक की नेट कमाई कर पाई है, तो वहीं विदेशों में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का रिस्पांस बहुत ही अच्छा है। ओवरसीज मार्केट में मूवी ने महज 12 दिनों के अंदर 47 करोड़ तक की कमाई कर ली है, जो आज के समय में बहुत ही कम हिंदी फिल्मों के लिए मुमकिन है।

Screenshot 2026-09-16 082239

आपको बता दें कि चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी के अलावा तेलुगु में रिलीज किया गया था। जहां पहले ही हफ्ते में साउथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का भट्ठा बैठ गया और मूवी सिर्फ 1.05 करोड़ तक की कमाई कर पाई, तो वहीं दूसरी तरफ हिंदी भाषा में मूवी की रफ्तार काफी अच्छी है। हिंदी भाषा में मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 194.65 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है।