Sep 05, 2026 05:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

अब फिल्म के दूसरे के दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'मिर्जापुर: द मूवी' ने दूसरे दिन 4 बजे तक कितनी कमाई कर ली है।

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'मिर्जापुर' ओटीटी पर अपना भौकाल दिखाने के बाद अब फाइनली बड़े पर्दे पर आ गया है। सात साल से लगातार अपने तीनों सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाला 'मिर्जापुर' के रिलीज का दर्शकों ने बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया। ऐसे में 'मिर्जापुर: द मूवी' आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। ऐसे में अब फिल्म के दूसरे के दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'मिर्जापुर: द मूवी' ने दूसरे दिन 4 बजे तक कितनी कमाई कर ली है।
ओपनिंग डे पर दिखा फिल्म का जलवा
पहले जानते हैं 'मिर्जापुर: द मूवी' ने ओपनिंग डे पर क्या कमाल दिखाया। बता दें कि फिल्म में इस बार कई पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। अब बात करते हैं शुक्रवार के कलेक्शन की तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
दूसरे दिन भी जारी रहा जलवा
बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को दूसरे दिन शनिवार यानी वीकेंड का पूरा फायदा मिलेगा। फिल्म के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने शनिवार को शाम 4 बजे तक 8.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फाइनल आंकड़े और भी शानदार होंगे। ऐसे में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तब 34.67 करोड़ रुपये हो गई है।
इन दो भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है हिंदी और तेलुगु। बता दें कि हिंदी में इसने अब तक 34.33 करोड़ रुपये कमाए तो तेलुगु में इसने 0.34 लाख रुपये की कमाई की है।
फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट
फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।