Mirzapur The Movie X Review: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, लोग सोशल मीडिया पर कैसे रिव्यू दे रहे हैं.
Mirzapur The Movie X Review: फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं, लोग सोशल मीडिया पर कैसे रिव्यू दे रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/04/mirzapur-the-movie-2-2026-09-04-11-25-23.jpg)
Mirzapur The Movie
Mirzapur The Movie X Review: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की फिल्म का जब से ऐलान हुआ था, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जो अब फाइनली खत्म हो गया है. ये मचअवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने आते ही भौकाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले लोगों ने अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी मिर्जापुर फिल्म.
लोगों को कैसी लगी मिर्जापुर?
मिर्जापुर फिल्म रिलीज होने के साथ ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक दर्शक ने लिखा- '#MirzapurTheMovie वेब सीरीज से भी ज्यादा जबरदस्त है! कहानी, स्क्रीनप्ले, प्लॉट, पॉलिटिक्स, बदला, एक्शन, डायलॉग और BGM-सब कुछ बड़े पर्दे पर और भी बड़ा, डार्क और जबरदस्त लगता है. वहीं, रवि किशन की कास्टिंग से भी फैंस काफी खुश हैं.
MIRZAPUR: THE MOVIE — 4.5/5 ⭐#MirzapurTheMovie is even more powerful than the web series! The story, screenplay, plot, politics, revenge, action, dialogues and BGM everything feels bigger, darker and more intense on the big screen. 🔥
The story is gripping, the plot keeps… pic.twitter.com/2wbWe4Ppzs
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 4, 2026
— Vishal Kumar (@_THEVK_) September 4, 2026
दर्शकों को 'कड़क' लगी फिल्म
एक दूसरे दर्शक ने लिखा- 'कड़क' पहला हाफ... शुरुआत थोड़ी धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा, यह और बेहतर होता गया. इंटरवल से पहले का बिल्ड-अप ज़बरदस्त था। लग रहा है कि दूसरा हाफ भी धमाकेदार होगा.' वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा- 'भौकाल शुरू हो गया...'. इसके अलावा फिल्म को 4.5 से लेकर 3 और 4 स्टार तक दर्शक दे रहे हैं.
KADAK 1st Half.. Started a little slow, but it kept getting better and better as it went on. The build-up towards the interval was damn good. 2nd half lag raha banger hone vala hai ! #MirzapurTheMoviepic.twitter.com/JFa3f2hF9L
— dk (@thefilmyyguyy) September 4, 2026
— INOX Movies (@INOXMovies) September 4, 2026
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई 'मिर्जापुर', अब तक कमा लिए इतने करोड़ रुपये
ट्रेड एनालिस्ट ने दिए कितने स्टार?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी मिर्जापुर का रिव्यू किया. उन्होंने फिल्म को 4 स्टार देते हुए लिखा- 'जबरदस्त मास एंटरटेनर... मशहूर वेब सीरीज को बड़े पर्दे का अपग्रेड मिला है और नतीजा है एक जबरदस्त, बेबाक और धारदार एंटरटेनर जो पूरी तरह कामयाब रही है...पक्का हिट.' दूसरी ओर ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने बताया कि सुबह के शोज फूल थे. उन्होंने लिखा- 'ये देखकर अच्छा लगा कि सुबह 9 बजे का शो लगभग भरा हुआ था, और वह भी एक शानदार मल्टीप्लेक्स में, जहां आमतौर पर ऐसी भीड़ सिर्फ बड़ी #Hollywood फिल्मों के पहले दिन, पहले शो (FDFS) के समय ही देखने को मिलती है.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2026
Good to see 9 AM show almost packed and that too at an upscale multiplex where I usually see such crowds FDFS only for #Hollywood tentpole films.
Wonderful to see audiences continuing to patronise films one Friday after another in good numbers.
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) September 4, 2026
ये भी पढ़ें- Explainer: 'Mirzapur: The Movie' समझने के लिए देखने होंगे सीजन 1 के ये एपिसोड, गुड्डू भैया ने खोला बड़ा राज
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें