गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) के एसोसिएट ऑपरेटर की मौत मामले में कई खुलासे हुए हैं। उसके परिजनों को संजीव के मोबाइल से वॉट्सएप चैटिंग का स्क्रीनशॉट मिला है। दावा है कि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर किसी युवक से बातें करती थीं।
.
इसके बाद संजीव ने उसके मोबाइल से खुद मनप्रीत बनकर युवक से चैटिंग की। इस वॉट्सएप चैटिंग स्क्रीनशॉट में में स्नैपचैट पर चैटिंग की बात कही गई है। संजीव ने जैसे ही बातें करनी शुरू की, सामने वालों को उसकी बातों पर शक हो गया और स्नैपचैट पर चैटिंग करने के लिए कहा।
इसके बाद संजीव ने लिखा, ''बकवास मत कर, एक महीने से बात हो रही है। बहुत जल्दी तुमसे मिलूंगा। ये मुंह नहीं खोल रही है। तेरी जान का हाथ भी टूट गया है''।
इस कथित स्क्रीनशॉट के बाद ही संजीव का शव 27 जुलाई की रात फंदे पर लटका मिला। संजीव के पिता का आरोप है कि मनप्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। वो सुसाइड नहीं कर सकता।

27 जुलाई को संजीव का शव फांसी पर लटका मिला था।
पहले जानिए मोबाइल चैटिंग में क्या लिखा…
मनप्रीत के मोबाइल से उसके पति संजीव ने उसके दोस्त के साथ मनप्रीत बनकर बातें की थी। जिसमें युवक की तरफ से पहला मैसेज आया था।
युवक: मैसेज किया है, स्नैपचैट पर संजीव: बेबी, मेरा लड्डू। छोटू बेबी, संजू लेट आएगा आज मीटिंग से। स्नैपचैट पर करियो गुड्डू मैसेज। इसके बाद युवक की तरफ से कोई मैसेज नहीं आया। उसे संजीव की बातों पर शक हुआ।
संजीव: संजीव ने अगले दिन सुबह करीब 8 बजे मैसेज किया, हैलो। युवक: कुछ रिप्लाई दिया, मगर कुछ देर बाद डिलीट फॉर एवरीवन कर दिया।
संजीव: हाय, स्नैपचैट पर आओ। युवक: दोबारा रिप्लाई कर, मैसेज डिलीट कर दिया।
संजीव: मतलब युवक: हू आर यू (आप कौन हैं)
संजीव: बकवास मत कर, एक महीने से बात हो रही है। युवक: स्टॉप टैक्टिंग (मैं तुम्हें नहीं जानता)
संजीव: मैं, तुम्हें जानता हूं, बत्रा जी। बहुत जल्द तेरे को मिलूंगा। मैं संजू बोल रहा हूं। मुंह नहीं खोल रही है ये, तेरी जान का हाथ भी टूट चुका है….
पिता बोले- इसी चैट के बाद हत्या हुई
संजीव के पिता सेवक यादव का कहना है कि इसी चैटिंग के बाद मनप्रीत और संजीव के बाद रातभर झगड़ा हुआ। इसी के बाद उसकी मौत हुई। संजीव का मर्डर हुआ है या इस वॉट्सएप चैटिंग के बाद उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया गया है। बहन किरण का कहना है कि इसी चैटिंग का कनेक्शन संजीव की मौत से जुड़ा है।

सिलसिलेवार पढ़िए, लव मैरिज से लेकर मौत तक की कहानी
- आठ साल पहले लव मैरिज: मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले संजीव यादव और अंबाला की रहने वाली मनप्रीत कौर गुरुग्राम की डेंसो मल्टी नेशनल कंपनी में एक साथ काम करते थे। साथ काम करने के दौरान दोनों में प्यार हुआ। 29 अप्रैल 2018 को दोनों ने लव-मैरिज कर ली।
- बेटे की परवरिश के लिए छोड़ी जॉब: शादी के बाद दोनों ने गुरुग्राम के सूरत नगर में एक मकान खरीद लिया। शादी के करीब एक साल बाद मनप्रीत ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसकी परवरिश के लिए मनप्रीत ने अपनी नौकरी छोड़ दी, जबकि संजीव नौकरी करता रहा।
- बेटे के जन्म के बाद अनबन शुरू: बेटे के जन्म के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद शुरू हो गया। संजीव के पिता सेवक का कहना है कि पिछले कई सालों से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया था। संजीव इसके बाद से परेशान भी था।
- पत्नी की व्हाट्सएप चैट पकड़ी: संजीव ने अपनी पत्नी मनप्रीत की किसी अज्ञात युवक के साथ वाट्सअप चैटिंग पकड़ ली थी। चैट के अंत में संजीव ने अपनी असली पहचान उजागर करते हुए उस युवक को मैसेज भेजा- "मैं संजू बोल रहा हूं.. बहुत जल्द तेरे से मिलूंगा।" इस चैटिंग के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
- झगड़े के बाद संजीव की मौत: 26 और 27 जुलाई की रात को संजीव की चंचल विहार स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस पूछताछ में मनप्रीत का कहना है कि वह कमरे में थी और संजीव ने दूसरी जगह जाकर फांसी लगा दी। वह अपने पति से बेहद प्यार करती है।

संजीव ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी के नाम हाईराइज सोसाइटी में फ्लैट खरीदा था।
पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही
आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज महेंद्र के मुताबिक संजीव और मनप्रीत दोनों के मोबाइल की जांच की जा रही है। कोई चैट या कॉल रिकॉर्ड डिलीट किया गया हो, तो उसे रिकवर किया जा सके। व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब उस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी है, जिससे मनप्रीत और संजीव की बात हुई थी।
पत्नी के फोन से संजीव ने युवक से चैटिंग की…

-----------------
यह खबर भी पढ़ें…
'पत्नी ने तलाक मांगा, फंदे पर लटका मिला शव':गुरुग्राम में सात साल का बेटा VIDEO बनाता रहा; पिता बोले- हत्या हुई

गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर का पत्नी के तलाक मांगने के बाद फंदे पर शव लटका मिला। पिता को फांसी पर लटका देख उसका सात का बेटा मोबाइल में वीडियो बनाता रहा। (पूरी खबर पढ़ें)