Modak Recipe : गणपति बप्पा के लिए घर पर फटाफट बनाएं आटा-मावा मोदक, आसान रेसिपी से मिनटों में होगा काम

Published on 12 सित॰ 2026

Modak Recipe: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) का त्योहार आते ही घरों में गणपति बप्पा के पसंदीदा भोग  (Ganpati Bappa favorite Bhog) की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मोदक (Modak )भगवान गणेश को प्रिय माने जाते हैं, इसलिए इस मौके पर ज्यादातर घरों में मोदक जरूर बनाए जाते हैं। अगर आप इस बार बाजार के मोदक की जगह घर पर कुछ शुद्ध, स्वादिष्ट और आसान बनाना चाहते हैं, तो आटा-मावा मोदक ट्राई (Try Wheat Flour and Mawa Modak) कर सकते हैं। इसमें मैदा या चावल के आटे की जरूरत नहीं पड़ती। गेहूं के आटे, मावा, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बने ये मोदक स्वाद में रिच और बनाने में काफी आसान हैं।

आटा-मावा मोदक बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा – 1 कप

खोया/मावा – 1/2 कप, कद्दूकस किया हुआ

देसी घी – 4 बड़े चम्मच

पिसी चीनी या तगार/बूरा – 3/4 कप

हरी इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

कटे हुए काजू और बादाम – 2 बड़े चम्मच

दूध – 2 बड़े चम्मच, जरूरत के अनुसार

ऐसे तैयार करें मोदक

सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा (wheat flour)  डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। जब आटे से अच्छी सौंधी खुशबू आने लगे, तो समझें कि यह अच्छी तरह भुन गया है। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें और आटे के साथ करीब 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। इसके बाद कटे हुए काजू-बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा गुनगुना होने दें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना दूध डालें। ध्यान रखें कि मिश्रण इतना ही नरम हो कि आसानी से आकार दिया जा सके।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: अचानक इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें आज का ताजा भाव

अब दें मोदक का शेप

तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बना लें। मोदक के सांचे को हल्का सा घी लगाकर उसमें मिश्रण भरें और दबाकर मोदक का आकार दें। अगर आपके पास मोदक का सांचा नहीं है, तो हाथों से मिश्रण को गोल करके ऊपर से हल्का नुकीला आकार दे सकते हैं। कांटे या टूथपिक की मदद से किनारों पर हल्की डिजाइन भी बनाई जा सकती है। बस तैयार हैं आपके बिना मैदा वाले स्वादिष्ट आटा-मावा मोदक। इन्हें गणपति बप्पा को भोग लगाएं और परिवार के साथ प्रसाद के रूप में बांटें। 

ये भी पढ़ें: UP Girl Climbs Mobile Tower: 'मुझे बॉयफ्रेंड के साथ रहना है...' जिद पर अड़ी किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक समझाती रही पुलिस

लेखक