Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना 3 तरह की हर्बल टी पीकर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत रख सकते है।
इंफेक्शन से बचने के लिए पिएं ये 3 हर्बल टी(AI generated)
- Published: 25 Jul 2026, 03:38 PM IST
- Last Updated: 25 Jul 2026, 03:38 PM IST
Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ठंड़ी मॉनसूनी हवाएं और निरंतर बदलता तापमान हमे बीमार करता है, जिससे वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और गले में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में दवाइयों पर निर्भर रहने की बजाय खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है।
अगर आप अपनी डेली रूटीन में हर्बल टी शामिल करें, तो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखने और सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 3 हर्बल टी के बारे में, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
1. अदरक और तुलसी की चाय
अदरक और तुलसी दोनों को प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। अदरक गले को आराम देने और पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है, जबकि तुलसी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होती है।
कैसे बनाएं?
एक कप पानी में 5 से 6 तुलसी की पत्तियां और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसे 5 मिनट तक उबालें। स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ा शहद मिलाकर गुनगुना पिएं।

2. हल्दी और काली मिर्च की हर्बल टी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपरीन शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करना ज्यादा असरदार माना जाता है।
कैसे बनाएं?
एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर गुनगुना पिएं। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं।
3. दालचीनी और लौंग की चाय
दालचीनी और लौंग दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में शरीर को संक्रमण से बचाने और गले को आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। यह चाय शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी सहायक मानी जाती है।

कैसे बनाएं?
एक कप पानी में दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा और 2 से 3 लौंग डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें। इसके बाद छानकर गर्मागर्म पिएं।
हर्बल टी पीते समय रखें इन बातों का ध्यान
- दिन में 1 से 2 कप हर्बल टी ही पिएं।
- हर्बल टी के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
- किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर आधारित है। हर्बल टी किसी बीमारी का इलाज नहीं है। यदि आपको तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: क्विनोआ से बनाएं 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी, बच्चों को स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन