'अंदर की बात...' Moushumi Chatterjee ने बताई 'धुरंधर' फिल्म की सच्चाई, मूवी के बारे में क्या बोलीं एक्ट्रेस? - jff 2026 moushumi chatterjee says she liked ranveer singh dhurandhar

Published on 23 अग॰ 2026

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं मौसमी चटर्जी

जागरण फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं मौसमी चटर्जी 

HighLights

  1. जागरण फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं मौसमी चटर्जी 

  2. एक्ट्रेस ने धुरंधर के बारे में कही ये बात 

  3. मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड के बारे में कही ये बात 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली मौसमी चैटर्जी आज भी अपनी मौजूदगी से किसी भी इवेंट में लाइमलाइट बटोर ही लेती है। हाल ही में वे जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में शरीक हुईं जहां उन्होंने फिल्मों, इस दौर के बॉलीवुड और भी की मुद्दों पर बातचीत की।

मौसमी चैटर्जी (Moushumi Chatterji) से जब पूछा गया कि उन्होंने इस उम्र में अपनी एनर्जी और जलवा कैसे बरकरार रखा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं हूं ही प्यारी। इस बात से जाहिर है कि वे आज भी कितनी जिंदादिली से जिंदगी जी रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'साबित हो गया...' कंगना रनौत ने उठाया परवरिश पर सवाल, 'सस्ती कॉपी' कहने पर Taapsee Pannu ने दिया करारा जवाब?

धुरंधर में क्या लगा अच्छा?

मौसमी से पूछा गया कि उन्हें खुद की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं आईना देख लेती हूं'। इसके बाद उन्होंने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे पुरानी पिक्चर्स पसंद है और अभी मुझे धुरंधर (Dhurandhar) बड़ी पसंद आई, उसमें जो भी दिखाया वो अंदर की बात हमें पता है'।

वहीं उनसे पूछा गया कि आप इतनी बेबाक कैसे हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'बस मां सरस्वती की कृपा है, जो कुछ भी मैं बोलती हूं बड़ी शिद्दत से बोलती हूं। मैं बेबाक हूं लेकिन बदतमीज नहीं हूं'।

कौन है मौसमी का फेवरेट एक्टर?

इसके जवाब में दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा पर्सनल फेवरेट कोई नहीं है लेकिन जिस इंसान का बर्ताव और व्यवहार अच्छा होता है मुझे वही पसंद है।

क्या है सिनेमा की खासियत?

सिनेमा हमेशा से एक अच्छा माध्यम रहा है। क्योंकि कई चीजें होती हैं जो आप सामने से किसी को नहीं समझा सकते लेकिन सिनेमा के माध्यम से आप वो चीजें कह सकते हैं, दिखा सकते हैं।

moushumi (1)

मौसमी चटर्जी के बारे में

मौसमी चटर्जी एक भारतीय अभिनेत्री और राजनेता हैं, जो हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। 1970 के दशक की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेसेस में से एक चटर्जी रोमांटिक और पारिवारिक ड्रामा दोनों तरह की फिल्मों में अपनी स्वाभाविक और प्रभावशाली अदाकारी के लिए मशहूर हैं।