मक्का की उन्नत संकर किस्में: MP समेत 4 राज्यों के लिए ये 7 हाईब्रिड वैरायटी हैं सबसे बेस्ट, 9.7 टन/हेक्टेयर तक मिल सकती है उपज

Published on 13 जुल॰ 2026

मक्का की उन्नत संकर किस्में: MP समेत 4 राज्यों के लिए ये 7 हाईब्रिड वैरायटी हैं सबसे बेस्ट, 9.7 टन/हेक्टेयर तक मिल सकती है उपज  

13 जुलाई 2026, नई दिल्ली: मक्का की उन्नत संकर किस्में: MP समेत 4 राज्यों के लिए ये 7 हाईब्रिड वैरायटी हैं सबसे बेस्ट, 9.7 टन/हेक्टेयर तक मिल सकती है उपज खरीफ सीजन में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए सही संकर (हाइब्रिड) किस्म का चयन बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफे का आधार बन सकता है। इसी उद्देश्य से कृषि विभाग और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए उच्च उपज देने वाली मक्का की सात अधिसूचित संकर किस्मों की सिफारिश की है। इन उन्नत किस्मों से अनुकूल परिस्थितियों और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर 9.7 टन प्रति हेक्टेयर तक औसत उपज प्राप्त की जा सकती है।

अनुशंसित संकर किस्मों में Pratap Raj Hyb Maize-1010, P 3392 (PM 16205L), GYH-0363, DMRH-1301, DMRH-1308, CP-838 और GK-3150 शामिल हैं। इन किस्मों का विकास देश के विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों और बीज कंपनियों द्वारा किया गया है। इन्हें बेहतर उत्पादन क्षमता, फसल की गुणवत्ता और विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

Pratap Raj Hyb Maize-1010 दे सकती है सबसे ज्यादा उपज

सिफारिश की गई किस्मों में Pratap Raj Hyb Maize-1010 सबसे अधिक उत्पादन देने वाली किस्म मानी गई है। इसकी औसत उपज 9.7 टन प्रति हेक्टेयर तक दर्ज की गई है। इसके अलावा DMRH-1301, DMRH-1308, CP-838 और GK-3150 जैसी किस्में भी करीब 9.5 टन प्रति हेक्टेयर तक औसत उत्पादन देने में सक्षम हैं। वहीं P 3392 से लगभग 9.2 टन प्रति हेक्टेयर तथा GYH-0363 से करीब 6.7 टन प्रति हेक्टेयर औसत उपज प्राप्त की जा सकती है।

मक्का की अनुशंसित संकर किस्में

किस्मविकासकर्ता संस्थापरिपक्वताऔसत उपज (टन/हेक्टेयर)
Pratap Raj Hyb Maize-1010MPUAT, बांसवाड़ामध्यम9.7
P 3392 (PM 16205L)Pioneer Seedsदेर9.2
GYH-0363AAU, आनंद
मध्यम6.7
DMRH-1301ICAR-IIMR, लुधियानामध्यम9.5
DMRH-1308ICAR-IIMR, लुधियानामध्यम9.5
CP-838Charoen Pokphand Seedदेर9.5
GK-3150Ganga Kaveri Seeds Pvt. Ltd.देर9.5

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A