MP Panchayat Bypoll Results LIVE: BJP की जीत पर CM ने जताई खुशी, काउंटिंग जारी है - India TV Hindi

Published on 3 अक्टू॰ 2026

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए 103 पदों पर हुई वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है। वहीं, आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी काउंटिंग होगी। बता दें कि पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 104 पदों के लिए वोटिंग 29 सितंबर को हुई थी। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष और नलखेड़ा जनपद के वार्ड 6 व 11 के सदस्यों के लिए नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। मतगणना से पहले सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है और काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

जानें काउंटिंग से जुड़े पल पल के अपडेट्स...

Live updates :मध्य प्रदेश पंचायत उपचुनाव रिजल्ट आज, कौन जीता कौन हारा

Auto Refresh

Refresh

  • 1:51 PM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की जीत

    पानसेमल विधानसभा के निवाली जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 8 के उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के मुकाबले कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी ने 1892 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के श्याम बड़से विधायक हैं, ऐसे में इस नतीजे को स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के लिए अहम राजनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

  • 1:21 PM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    सुसनेर नगर परिषद में भाजपा की जीत पर खुश हुए सीएम

    सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सीएम मोहन यादव ने प्रदीप सोनी को बधाई दी और ट्वीट में लिखा  विजयश्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसुसनेर में खिला विकास का "कमल"

    सीएम का ट्वीट

    Image Source : TWITTERसीएम का ट्वीट

  • 12:29 PM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    धवईझर में सरपंच पद पर मुकेश सिंह ने जीत दर्ज की

    उमरिया, करकेली ग्राम पंचायत के धवईझर में सरपंच पद पर मुकेश सिंह ने 273 वोट से जीत दर्ज की।

  • 12:27 PM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    मलैगवा पंचायत में फूल कली साकेत ने सरपंच पद जीता

    मऊगंज के हनुमना जनपद की मलैगवा पंचायत में फूल कली साकेत ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की।

  • 11:51 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    तराना जनपद वार्ड-25 से कांग्रेस की जीत

    तराना जनपद वार्ड-25 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र सिंह फौजी ने 754 वोटों से जीत दर्ज की।

  • 11:49 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    देवास जिला पंचायत वार्ड-14 में कांग्रेस की जीत

    देवास जिला पंचायत वार्ड-14 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सुनील अमानसिंह चौहान ने 7557 वोटों से जीत दर्ज की।

  • 11:49 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    निवाली वार्ड-8 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को हराया

    निवाली जनपद पंचायत वार्ड-8 में कांग्रेस समर्थित अनीता गजानंद सोलंकी ने भाजपा समर्थित लालबाई देवरे को 1892 वोटों से हराया। अनीता को 3376 और लालबाई को 1484 वोट मिले।

  • 11:25 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    पथरौड़ा से राजेश प्रजापति, जोधपुर से ठाकुर सोमेश्वर सिंह जीते

    मऊगंज जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत की दो ग्राम पंचायतों में से पथरौडा पंचायत से राजेश प्रजापति ने 534 वोटों से जीत दर्ज की। जोधपुर द्वितीय से ठाकुर सोमेश्वर सिंह 430 वोट पाकर विजयी हुए। 

  • 11:22 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    फतेहपुर सीट पर बाबूलाल की जीत

    दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक की फतेहपुर सीट पर जनपद सदस्य उपचुनाव में बाबूलाल सौर 123 वोटों से विजयी घोषित हुए। 

  • 11:22 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    राजनगर, सीलोन में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

    राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत मऊमसानिया से भाजपा समर्थित निहारिका पाठक ने 202 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सीलोन ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित रामसखी पटेल 453 वोटों से विजयी हुईं। दोनों की जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

  • 11:20 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    रतलाम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

    रतलाम की ईटावा माताजी ग्राम पंचायत में सरपंच उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। करीब एक घंटे में मतगणना पूरी हो गई। भाजपा समर्थित कुशालसिंह ने 519 वोट पाकर 98 वोट से जीत दर्ज की। ममता जैन को 411, हरिकिशन को 388 और नोटा को 6 वोट मिले।

  • 11:09 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    सुसनेर का रिजल्ट घोषित

    आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में करीब 960 मतों से पराजित कर दिया। कुल तेरह हजार आठ सौ तिरालीस मतों में से दस हजार पांच सौ पंद्रह मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था। भाजपा के प्रदीप सोनी को 5663 वोट मिले जबकि कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 4703 और नोटा को 149 वोट मिले । प्रदीप सोनी ने कुल 960 वोटो से जीत हासिल की है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत का जश्न है।

  • 10:35 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    सुसनेर अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की जीत

    आगर मालवा- नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष उपचुनाव परिणाम, करीब 960 वोटो से बीजेपी के प्रदीप सोनी जीते, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।

  • 10:08 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    पंचायत रायसेन के वार्ड-3 के लिए काउंटिंग जारी

    रायसेन जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक-3 के उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है।

  • 10:07 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    बालाघाट के खुरपुड़ी पंचायत से धनाराम विजयी

    बालाघाट जिले के लालबर्रा जनपद पंचायत के खुरपुड़ी पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अभी धनाराम को 24 मतों से विजय की बात कही जा रही है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • 10:05 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    भरवेली पंचायत में गीता अनिल बिसेन आगे

    बालाघाट जनपद के भरवेली पंचायत के लिए हुए उपचुनाव के मतगणना के दूसरे राउंड में गीता अनिल बिसेन 35 वोटो से आगे है।

  • 10:02 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    साकट्या में सरपंच पद पर लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल की जीत

    खातेगांव जनपद की साकट्या पंचायत के सरपंच पद के उपचुनाव में लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल विजयी हुए।

  • 9:49 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    औता उपचुनाव में वोटिंग के दिन हुआ था बवाल

    रीवा जिले के सिरमौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत औता में हुए उपचुनाव में रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा प्रत्याशी थे। अंकुर मिश्रा का आरोप है कि चुनाव के दौरान उनके प्रस्तावक का अपहरण किया गया था। उनका आरोप है कि कुछ अपराधियों ने प्रस्तावक को बंधक बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

  • 9:46 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    रीवा में चुनाव के दौरान हुआ था विरोध प्रदर्शन

     रीवा जिले की ग्राम पंचायत औता में उपचुनाव को लेकर विवाद और प्रदर्शन की खबरें भी सामने आईं थीं।

  • 8:54 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    पंचायत उपचुनाव के 104 पदों के लिए हुई थी वोटिंग

    मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए मंगलवार को 103 पदों के लिए मतदान हुआ था और आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी वोटिंग कराई गई थी। इस तरह से कुल 104 पदों के लिए मतदान हुआ। 

  • 8:38 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    सुबह 9 बजे से EVM से होगी वोटों की गिनती

    मतगणना के लिए करीब 50 से भी अधिक विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती ईवीएम मशीनों से की जाएगी। इस उपचुनाव के लिए 13,843 में से 10,515 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

  • 8:37 AM (IST) Oct 03, 2026

    Posted by Kajal Kumari

    कहां हो रही वोटों की गिनती

    नलखेड़ा के वोटों की गिनती सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय में हो रही है। वहीं, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती आईटीआई कॉलेज सुसनेर में की जा रही है। सुसनेर में दो बड़े वार्ड 7 ओर 10, जिनमें 2 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, उनकी दूसरे राउंड में काउंटिंग की जाएगी।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।