MP Police Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस विभाग में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

Published on 4 सित॰ 2026

MP Police Vacancy 2026:  मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल  (MP ESB) ईएसबी द्वारा प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

इसके लिए आवेदन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले हैं। MP गृह विभाग (MP Home Department) ने भी इसके लिए विज्ञापन जारी किया है  इसके आवेदन की प्र​क्रिया क्या है, परीक्षा कब से शुरू होगी। कितनी पालियों में होगी चलिए जानते हैं पूरी डिटेल। 

— Home Department, MP (@mohdept) September 3, 2026

एमपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कब से हैं (MP Police Bharti 2026) 

विभाग (karmachari-chayan-mandal) द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विभाग (MP Home Department) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के 507 पदों पर आवेदन (MP ESB SI subedar Bharti 507 post ) 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक किए जा सकेंगे। यदि आप ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कराना चाहते हैं तो इसके लिए 28 सितंबर तक का समय निर्धाति किया गया है। 

दो पालियों में होगी परीक्षा  (MP Police Bharti Exam 2026 Date) 

जारी विज्ञापन के अनुसार इन दोनों पोस्टों पर भर्ती के लिए परीक्षा एक महीने बाद यानी 28 अक्टूबर को होगी। जो दो पालियों में की जाएगी। 

किस पोस्ट के लिए कितने पद (MP Police Bharti Post) 

जारी विज्ञापन (sarkari naukri  Add ) के अनुसार सबसे ज्यादा 312 पद, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के लिए निकाले गए हैं। 

इसके अलावा 81 पद सूबेदार के लिए हैं। 

69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के लिए जारी किए गए हैं। 

बाकी पोस्टों में आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए भर्ती की जाएगी। 

इतनी मिलेगी सैलरी (MP SI Bharti Salary)

विज्ञापन के अनुसार सूबेदार और सब इंस्पेक्टर दोनों कैडर के लिए लेवल-9 के तहत 36,200 से 1,14,800 रुपए वेतनमान तय किया गया है। शासन के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। 

परीक्षा के लिए इतना रहेगा आवेदन शुल्क (MP Police Bharti Exam Fees)

आपको बता दें यदि आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो अनारक्षित श्रेणी यानी रिजर्व कोटे के उम्मीदवारों को 500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी ओबीसी, SC, ST और EWS उम्मीदवार हैं तो इसमें आपको आधी फीस यानी 250 रुपए तय किया गया है। यदि आप कियोस्क के माध्यम से आवेदन करते हैं तो इस पर आपको 60 रुपए उसका शुल्क देना होगा। आवेदन करने पर MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 20 रुपए लगेगा। 

विभागीय उम्मीदवारों के लिए भी अलग परीक्षा शुल्क 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले विभागीय उम्मीदवारों के लिए भी अलग परीक्षा शुल्क तय किया गया है। अनारक्षित उम्मीदवारों से 200 रुपए, जबकि SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों से 100 रुपए लिए जाएंगे।

विशेष सशस्त्र बल SI के लिए केवल पुरुष पात्र नियम पुस्तिका के अनुसार उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रावधान रहेगा।

आवेदन से पहले दस्तावेज और पात्रता जांच  लें अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता , आयु, आरक्षण श्रेणी, मूल निवास (Residence) और अन्य जरूरी दस्तावेजों (Document Varification) की पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र (Certificate) देना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी या पात्रता में कमी मिलने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

SBI ATM New Rule: SBI खाता धारकों के लिए जरूरी खबर, ATM से  Cash निकालने पर देना होगा ज्यादा चार्ज, सेविंग-सैलरी दोनों अकाउंट पर लागू, इस दिन से लागू