MP Weather Today:मध्यप्रदेश के जबलपुर, विंध्य और बुंदेलखंड के कुछ जिलों समेत 14 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर-चंबल के तीन जिलों समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मप्र के 24 जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत करीब 29 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
वैदर सिस्टम एक्टिव
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/27/mousam-27-sept-mp-2026-09-27-04-29-26.jpg)
दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और इससे लगे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से मप्र में मौसम की एक्टिविटी जारी रहने की संभावना है। वहीं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन कमजोर होकर अब डिप्रेशन के रूप में एक्टिव है और इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, मैहर।
भोपाल-इंदौर, उज्जैन में चलेंगी तेज हवाएं
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा
40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवा
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच समेत कई जगह बारिश हो सकती है।
डिंडौरी में 191.8 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। ग्वालियर और चंबल संभाग में भी कई जगह पानी बरसा है। डिंडौरी में सबसे ज्यादा 191.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अमरकंटक में 148 मिमी, पचमढ़ी में 143.2 मिमी, गाडरवारा में 136 मिमी और नरसिंहपुर में 128.5 मिमी बारिश हुई।
रतलाम सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 17 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर बना रह सकता है।