Navartri 2026: नवरात्रि में घर में लगा लें इनमें से कोई 1 पौधा, देवी की कृपा से शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन!

Published on 4 अक्टू॰ 2026

Shardiya Navratri Vastu Tips: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत, पूजा-पाठ, आरती और कन्या पूजन जैसे धार्मिक कार्य करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और देवी की कृपा प्राप्त होती है. यही वजह है कि इस दौरान किए गए कई शुभ कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है.

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भी विशेष महत्व दिया गया है. कई पौधों को देवी-देवताओं से जोड़कर देखा जाता है और इनके घर में होने को सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शांति से जोड़ा जाता है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान घर में कुछ खास पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार, इन पौधों को सही दिशा में लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है.

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से है?

शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार को घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ होगी. रविवार के दिन नवरात्रि का आरंभ होने के कारण इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जिसे शास्त्र में बहुत शुभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है.

  • प्रारंभ (घटस्थापना): 11 अक्टूबर 2026, रविवार
  • प्रातःकाल घटस्थापना शुभ मुहूर्त: सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:20 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक
  • महाअष्टमी और महानवमी: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार (इस दिन दोनों तिथियों का संयोग रहेगा)

नवरात्रि में कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

नवरात्रि के दौरान घर में गुड़हल (जावा कुसुम), पारिजात (हरसिंगार), और तुलसी का पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है.

गुड़हल का पौधा:- लाल रंग का गुड़हल मां दुर्गा को अत्यंत प्रिय है. इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुड़हल का पौधा हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है.

पारिजात (हरसिंगार):- इसे स्वर्ग का पौधा भी कहते हैं. इसके फूल माता लक्ष्मी और मां दुर्गा को बहुत पसंद हैं. वास्तु के मुताबिक, हरसिंगार (पारिजात) का पौधा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा (या ईशान कोण/उत्तर-पूर्व) में लगाना सबसे शुभ माना गया है.

तुलसी का पौधा:- तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसे आंगन में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. वास्तु के मुताबिक, तुलसी का पौधा हमेशा घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में लगाया जाता है.

शमी का पौधा:- शमी का पौधा मां दुर्गा और भगवान शिव को प्रिय है. इसे लगाने से संकट दूर होते हैं. शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के बाहर दाहिनी ओर (दक्षिण या पश्चिम दिशा) या छत पर दक्षिण दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है.

अपराजिता (शंखपुष्पी):- इसके नीले या सफेद फूल माता को अर्पित करने से घर में बरकत होती है. वास्तु की मानें तो अपराजिता का पौधा हमेशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा), उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button