NBEMS Admit Card 2026: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड - Haribhoomi

Published on 12 सित॰ 2026

NBEMS Admit Card 2026: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा 15 और 16 सितंबर को होगी। जानें डाउनलोड लिंक, तरीका और पदों की पूरी जानकारी।

NBEMS Admit Card 2026

NBEMS Admit Card 2026

  • Published: 12 Sep 2026, 10:22 AM IST
  • Last Updated: 12 Sep 2026, 10:22 AM IST

NBEMS Admit Card 2026: एनबीईएमएस ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ उसमें दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें NBEMS Admit Card
ग्रुप A, B और C परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब NBEMS Group A, B & C Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

15 और 16 सितंबर को होगी परीक्षा

एनबीईएमएस ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 और 16 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

पदों का विवरण इस प्रकार है-

पद            रिक्तियां
स्टेनोग्राफर              7
जूनियर असिस्टेंट    39
डिप्टी डायरेक्टर    2
जूनियर प्रोग्रामर    1
जूनियर अकाउंटेंट    4
कुल    53

परीक्षा में जाने से पहले जरूर जांचें एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा से जुड़ी जानकारी, केंद्र, तारीख और समय समेत अन्य विवरण ध्यान से चेक कर लें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी आगे की सूचना के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही अंतिम मानें।