Neha Bora Detained: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने उठाया, बिना नंबर प्लेट वाली कार से ले गए, उठ रहे सवाल

Published on 4 अक्टू॰ 2026

Neha Bora Detained: दिल्ली में जंतर-मंतर के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA (All India Students Association) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत (Neha Bora Detained) में लिया।

 AISA सदस्यों ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें एक निजी और बिना नंबर प्लेट वाली कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया। नेहा बोरा ( Neha Bora Detained) इस तरह से हिरासत में लिए जाने का समर्थकों ने जमकर विरोध किया। छात्र संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। यह प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा और प्रदर्शनकारी CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

— Neha (@neha_aisa) October 4, 2026

बिना नंबर की कार से नेहा को ले जाने पर सवाल

AISA सदस्यों का आरोप है कि नेहा बोरा को जिस वाहन में ले जाया गया, उस पर आधिकारिक नंबर प्लेट नहीं थी। संगठन ने यह भी दावा किया कि वाहन में कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी। AISA ने इसे प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर सवाल बताया है। नेहा बोरा (Neha Bora Detained) हिरासत में लिए जाने आरोपों पर दिल्ली पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे।

We have only asserted our rights!

We will continue to assert our rights!

This fight is not over despite all your kidnappings, detentions and violence! pic.twitter.com/0hZJXcrKGI

— Neha (@neha_aisa) October 4, 2026

ज्ञानेश के इस्तीफे को लेकर तीसरे दिन प्रदर्शन

AISA कार्यकर्ता सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे थे। भारी पुलिस बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वे अशोका रोड स्थित आंध्र भवन सर्कल से मार्च निकालकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बैरिकेड पार करने को लेकर झड़प भी हुई। इस दौरान नेहा बोरा ( Neha Bora Detained) को बैरिकेड फांदते हुए देखा गया, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: Vishnu Deo Sai Singapore Visit: गार्डन्स बाय द बे के अफसरों से मिले CM साय, बोले- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार

नेहा ने X पर दी रिहा होने की जानकारी ( Neha Bora Detained)

नेहा के आधिकारिक x अकाउंट से बताया गया कि AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है। हालांकि, उनके फोन और बैग अभी उनके पास नहीं हैं। संगठन ने बताया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मदद के लिए वकीलों की एक टीम पुलिस स्टेशन भेजी जा रही है। 

ये खबर भी पढ़ें:  Justice Ujjal Bhuyan Statement: मताधिकार से वंचित करने वाली प्रक्रिया मनमानी, जस्टिस उज्जल भुइयां बोले- कोई अथॉरिटी नागरिकों का ये अधिकार नहीं छीन सकती

लेखक