अगला हफ्ता दर्शकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है, क्योंकि 22 से 28 जुलाई तक सबसे बड़ी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर अगले हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Jagran Graphics

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्या नया और दिलचस्प आने वाला है, इसे जानने के लिए दर्शकों में हमेशा बेचैनी रहती है। 14 से 21 जुलाई तक की लिस्ट साझा करने के बाद, अब हम आपके लिए लेकर आए हैं 22 जुलाई से 28 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देने वाली धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट।
अ टॉक्सिक लव स्टोरी (A Toxic Love Story)
अ टॉक्सिक लव स्टोरी सच्चे अपराध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें बदले की कहानी दिखाई गई है। कैलिफोर्निया में रहने वाले दो खुशहाल नवविवाहिता जोड़े की कहानी इस सीरीज में दिखाई गई है, जिनकी जिंदगी एक अनजान आदमी के धमकी भरे इमेल से नरक बन जाती है।
रिलीज डेट- 22 जुलाई
जॉनर-क्राइम ड्रामा
एलिट फोर्स (Elite Force)
यह नेटफ्लिक्स की एक फ्रेंच एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी GIGN, जो एक एंटी टेरिरिज्म यूनिट पर बेस्ड है। कहानी एक सैन्य अधिकारी की है, जिसका जल्द ही सेना से रिटायरमेंट होने वाला है, लेकिन तभी उसकी यूनिट पर आतंकवादी हमला कर देते हैं।
रिलीज डेट-22 जुलाई
जॉनर- क्राइम
एलिज: शैडोज ऑफ अ वुमन (Elize: Shadows of a Woman)
यह एक फेमस क्राइम केस पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ब्राजील के 'मत्सुनागा हत्याकांड' के बारे में दिखाया गया है। ये मूवी एक खुशहाल, धोखे, जलन और खून के बदले के सफर को दिखाती है।
रिलीज डेट- 22 जुलाई
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
शॉपलिफ्टर्स (Shoplifters)
साल 2018 में रिलीज हुई जापानी ड्रामा फिल्म 'शॉपलिफ्टर्स' को समीक्षकों की काफी तारीफ मिली थी, अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी टोक्यो के बाहरी इलाके में रहने वाले एक गरीब परिवार की है, जो अक्सर दुकानों से चोरी करता है।
रिलीज डेट-22 जुलाई
जॉनर- ड्रामा
कॉलिट्ज एंड कॉलिट्ज 3 (Kaulitz & Kaulitz 3)
यह एक जर्मन रियलिटी डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें मशहूर रॉक बैंड 'टोकियो होटल' के जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 12 साल की उम्र में परफॉर्म करना स्टार्ट किया था और 16 की उम्र तक वह यूरोप के सुपरस्टार बन चुके थे।
रिलीज डेट- 23 जुलाई
जॉनर- रियलिटी डॉक्यूमेंट्री
रैंसम कैन्यन सीजन 2 (Ransom Canyon Season 2)
जॉश डुहामेल, मिंका केली और लिजी ग्रीन स्टारर सीरीज की कहानी टेक्सास के छोटे से शांत शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां तीन बड़े जमींदार और चार्वाहे घराने के लोग अपनी विरासत बचाने के लिए स्ट्रगल करते हैं। इस कहानी में मुख्य किरदार स्टैटन किर्कलैंड का है, जो पत्नी और बेटे को खोने से गहरे गम में डूब जाता है और बदला लेता है।
रिलीज डेट- 23 जुलाई
जॉनर- रोमांटिक नियो वेस्टर्न फैमिली ड्रामा
अनमैरी (Unmarry)
जेफरी जेटुरियन की डायरेक्ट की गई फिल्म में कहानी फिलिपीन्स की पृष्ठभूमि पर बनी हा, जहां तलाक को कानूनी मान्यता नहीं है, ऐसे में शादी के बाद अलग होने के लिए मुख्य किरदार सेलिन और इवान को एक थकाऊ कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
रिलीज डेट- 23 जुलाई
जॉनर- फैमिली ड्रामा
सुजाना: विचक्राफ्ट (Suzzanna: Witchcraft)
सुजाना: विचक्राफ्ट 2026 की एक इंडोनेशियाई सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 'बिस्मान' नाम के एक लालची आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक राजा है और वह सत्ता की हवस में सुजाना के पिता पर काला जादू कर देता है, जिसे उनकी मौत हो जाती है और सुजाना बदला लेने पर उतारु हो जाती है।
रिलीज डेट- 23 जुलाई
जॉनर- सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर
द डेब्ट कलेक्टर (The Debt Collector)
यह थाई क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी नुम नाम के एक पूर्व अंडरग्राउंड लोन शार्क एनफोर्सर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से रिहा होने के बाद एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाता है।
रिलीज डेट- 23 जुलाई
जॉनर- क्राइम थ्रिलर
72 आवर्स (72 Hours)
अपने डूबते करियर को बचाने के लिए एक 40 वर्षीय एग्जीक्यूटिव आदमी गलती से एक ग्रुप टेक्स्ट में जुड़कर बीस-तीस साल के युवाओं की बैचलर पार्टी में शामिल हो जाता है। केविन हार्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मार्सेलो हर्नांडेज, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल और टेयाना टेलर नजर आए।
रिलीज डेट- 24 जुलाई
जॉनर- कॉमेडी
स्क्रीम (Screem)
अपनी मां के मर्डर के एक साल बाद, हाई स्कूल की छात्रा सिडनी और प्रेस्कॉट दोस्त घोस्टफेस नाम के एक नकाबपोश सीरियल किलर के निशाने पर आ जाते हैं, जो उनकी जान लेने के लिए डरावनी चीजों का इस्तेमाल करता है। इसके दो और सीजन नेटफ्लिक्स पर सेम डे पर रिलीज होंगे।
रिलीज डेट-24 जुलाई
जॉनर- क्राइम ड्रामा
द ट्रुथर्स (The Truthers)
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक लड़की की है, जो अपनी मां की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत के बाद घर लौटती है और उसे अपने रिटायर पिता पर शक होता है कि हत्या उन्होंने ही की है।
रिलीज डेट- 24 जुलाई
जॉनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)
दिव्य प्रकाश दुबे द्वारा लिखित यह एक फेमस उपन्यास है, जिसकी कहानी जिंदगी, प्यार और परफेक्ट लाइफ की तलाश में एक पूरी विश-लिस्ट लेकर घूम रहे सुधा और चंदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। वेब सीरीज में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट- 24 जुलाई
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा
हनिबल सीजन 1 टू 3 (Hannibal: Season)
एफबीआई के काबिल क्रिमिनल प्रोफाइलर विल ग्राहम के इर्द-गिर्द घूमती कहानी 'हनिबल' में दिखाई गई है, जिसके अंदर सीरियल किलर की सोच को समझने की एक अजीब काबिलियत है। उसे मुश्किल मर्डर केस सुलझाने के लिए शानदार साइकियाट्रिस्ट डॉ. हैनिबल लेक्टर के साथ काम पर लगाया जाता है।
रिलीज डेट- 27 जुलाई
जॉनर- साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर
अ क्वाइट प्लेस: डे वन (A Quiet Place: Day One)
कहानी एक ऐसे अंधे एलियन की है, जिसकी सुनने की क्षमता बहुत अच्छी है और एक दिन उसी का इस्तेमाल करके अचानक न्यूयॉर्क सिटी पर हमला कर देता है, जहां एक महिला और एक अजनबी आदमी हमले के शुरुआती कुछ घंटों की अफरातफरी के बीच, डरावनी खामोशी में आगे बढ़ने को मजबूर हो जाते हैं।
रिलीज डेट- 27 जुलाई
जॉनर- साई-फाई हॉरर
तार (Tar)
क्लासिकल म्यूजिक की इंटरनेशनल दुनिया पर बेस्ड यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसकी कहानी लीडिया टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दमदार कंडकटर है।
रिलीज डेट- 27 जुलाई
जॉनर- साइकोलॉजिकल ड्रामा
द एक्सोरसिज्म (The Exorcism)
एकेडमी अवॉर्ड विनर रसेल क्रो स्टारर ने द एक्सोरसिज्म में एंथनी मिलर का किरदार अदा किया है, जो एक उम्रदराज एक्टर है और फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी दिमागी हालत बुरी शक्तियों के कारण बिगड़ने लगती है। फिल्म में रयान सिम्पकिंस, सैम वर्थिंगटन, क्लो बेली, एडम गोल्डबर्ग और डेविड हाइड पियर्स भी हैं।