
Whatsapp Image 2026 09 07 At 5.31.49 Pm
देश के टॉप कॉलेज, यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. शिक्षा मंत्रालय (MoE) की ओर से राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF Ranking 2026 को सितंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, मंत्रालय ने अभी रैंकिंग जारी करने की निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है. NIRF के जरिए देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों का अलग-अलग मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है. रैंकिंग जारी होने के बाद छात्र कॉलेज और संस्थान चुनने में इसके आधार पर तुलना कर सकेंगे. इस लिस्ट में IIT, NIT समेत देश के कई प्रमुख संस्थानों के नाम शामिल होंगे.
इन पांच आधारों पर होता है मूल्यांकन
NIRF की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. इसमें संस्थानों का आकलन मुख्य रूप से पांच प्रमुख क्षेत्रों के आधार पर किया जाता है. इनमें शिक्षण, सीखने और उपलब्ध संसाधन (LTR), रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस (RP), ग्रेजुएशन के बाद छात्रों के रिजल्ट (GO), आउटरीच और समावेशिता (OI) तथा पीयर परसेप्शन (PR) शामिल हैं. इन मानकों के आधार पर संस्थानों को अलग-अलग श्रेणियों में रैंक दी जाती है.
17 कैटेगरी में जारी होगी रैंकिंग
NIRF Ranking 2026 को आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी किया जाएगा. पिछले साल ओवरऑल और इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया था. वहीं, कॉलेज कैटेगरी में हिंदू कॉलेज टॉप पर रहा था.
रैंकिंग में कई प्रमुख श्रेणियां शामिल रहेंगी
इस बार भी रैंकिंग में कई प्रमुख श्रेणियां शामिल रहेंगी. इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स शामिल हैं.
पिछले वर्षों में NIRF रैंकिंग अलग-अलग तारीखों पर जारी हुई थी. 2025 में यह 4 सितंबर, 2024 में 12 अगस्त, 2023 में 5 जून, 2022 में 15 जुलाई, 2021 में 9 सितंबर और 2020 में 11 जून को जारी की गई थी.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More