छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार में स्थित NMDC Steel Limited ने युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोला है, Executive Trainee के कुल 102 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में नौकरी का अवसर
- Published: 09 Aug 2026, 01:50 PM IST
- Last Updated: 09 Aug 2026, 01:51 PM IST
बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार में स्थित NMDC Steel Limited ने युवाओं के लिए भर्ती का रास्ता खोला है। कंपनी की ओर से Executive Trainee के कुल 102 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती Employment Notification No. 05/2026 के तहत की जा रही है। योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 की रात 11:45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10 क्षेत्रों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में इंजीनियरिंग के साथ-साथ फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 51 पद रखे गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल में 22, केमिकल में 4, सिविल में 3, कंप्यूटर एवं आईटी में 4, इंस्ट्रूमेंटेशन में 2, मेटलर्जी में 3, सेरामिक्स में 3, फाइनेंस में 7 और HR में 3 पद हैं।
अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता
इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech की डिग्री अनिवार्य है। कंप्यूटर एवं आईटी पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री के अलावा MCA या कंप्यूटर से संबंधित दो वर्षीय PG Diploma को भी पात्रता में शामिल किया गया है।
वहीं फाइनेंस पद के लिए Graduation के साथ CA/ICWA या MBA (Finance) और HR पद के लिए Graduation के बाद MBA (HR) अथवा संबंधित PG Diploma की योग्यता निर्धारित की गई है।
27 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
CBT के बाद GD और इंटरव्यू
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को Group Discussion और Interview की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
छह महीने की ट्रेनिंग, फिर Assistant Manager की पोस्ट
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ₹50,000 बेसिक पे के साथ IDA का प्रावधान है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को नियमित नियुक्ति के तहत Assistant Manager के पद पर रखा जाएगा। इस पद का वेतनमान ₹60,000 से ₹1,80,000 तक होगा।
11 अगस्त तक है आवेदन का मौका
NMDC Steel की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य सभी नियमों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)