2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

NSE के ₹22,569 करोड़ रुपए के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 22 सितंबर को होगा। जिन निवेशकों को शेयर्स अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 23 सितंबर से पैसा रिफंड किया जाएगा।
वहीं, जिन जिन्हें IPO में शेयर अलॉट हुए हैं, उन निवेशकों के डीमैट खाते में इसी दिन शेयर्स क्रेडिट कर दिए जाएंगे। NSE के शेयर्स 24 सितंबर को BSE पर लिस्ट होंगे।

ओवरऑल 5.71 गुना बोली मिली
ये IPO कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।
इसमें सबसे ज्यादा मांग बड़े विदेशी व घरेलू फंड्स यानी QIB की तरफ से आई और उनका कोटा 12.68 गुना भरा। वहीं, अमीर निवेशकों यानी NII का हिस्सा 6.54 गुना और आम खुदरा निवेशकों का कोटा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ।
ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट का स्टेटस
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक BSE, NSE या MUFG इनटाइम इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपना PAN कार्ड नंबर दर्ज करके अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
1. NSE वेबसाइट के जरिए:
- NSE के 'IPO Bid Verification' पेज पर जाएं।
- 'Equity & SME IPO bid details' का विकल्प चुनें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से 'NSE' सेलेक्ट करें।
- अपना PAN नंबर दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
2. BSE वेबसाइट के जरिए:
- BSE के 'IPO Allotment Status' पेज पर जाएं।
- इश्यू टाइप में 'Equity' चुनें।
- इश्यू नेम में 'National Stock Exchange of India Ltd' का चयन करें।
- अपना PAN नंबर डालें और 'Search' बटन पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) की वेबसाइट से:
- रजिस्ट्रार के IPO स्टेटस पेज पर जाएं।
- सूची में से 'National Stock Exchange of India Ltd' चुनें।
- अपना PAN नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और 'Submit' करें।
ग्रे मार्केट प्रीमियम में बड़ी गिरावट
बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में NSE का शेयर फिलहाल ₹65 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। SEBI की मंजूरी मिलने के समय NSE का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ₹285 तक पहुंच गया था, लेकिन बिडिंग शुरू होने पर यह घटकर ₹155 हुआ और अब यह गिरकर ₹48 से ₹65 के दायरे में आ गया है।
3.64% प्रीमियम के साथ ₹1850 पर लिस्टिंग का अनुमान
ग्रे मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि NSE के शेयर की लिस्टिंग ₹1,850 के आसपास हो सकती है। यह इसके अपर प्राइस बैंड ₹1,785 से लगभग 3.64% यानी मामूली बढ़त को दर्शाता है।
IPO से जुड़ी मुख्य जानकारियां
- इश्यू साइज: ₹22,569 करोड़ (कुल 12.644 करोड़ शेयर्स)
- प्राइस बैंड: ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 8 शेयर्स (न्यूनतम निवेश ₹14,280)
.