क्रिकेट
- Edited by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Aug 8, 2026, 11:29 PM IST
श्रीलंका के वनडे कप्तान कुसल मेंडिस को SLPCA का अध्यक्ष चुना गया है। इस संगठन का उद्देश्य श्रीलंका में पेशेवर क्रिकेटरों के लिए एक स्वतंत्र और सामूहिक आवाज के रूप में कार्य करना है।
![]()
कुसल मेंडिस (साभार-X)
नव गठित श्रीलंकन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने श्रीलंका व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान कुसल मेंडिस को अध्यक्ष के रुप में नामित किया है। शनिवार से नवगठित SLPCA का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ कर दिया गया। इस संगठन का उद्देश्य श्रीलंका में पेशेवर क्रिकेटरों के लिए एक स्वतंत्र और सामूहिक आवाज के रूप में कार्य करना है। इस एसोसिएसन को महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों का समर्थन प्राप्त है। क्रिकइन्फो के अनुसार, एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, "श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक समय में एसएलपीसीए का गठन हुआ है, जो देश में खेल जगत में सकारात्मक प्रगति और सुधारों की बात करेगी। इसके द्वारा घरेलू संरचना का आधुनिकीकरण और खेल के विकास के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, "पहले से चल रहे शासन सुधारों और परिवर्तन कार्यों के साथ-साथ, एक वास्तविक, संगठित खिलाड़ी की आवाज होना एक आधुनिक, सहयोगात्मक खेल की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इसकी शुरुआत श्रीलंका क्रिकेट में महत्वपूर्ण प्रशासनिक उथल-पुथल के बीच हुआ है, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) सरकार द्वारा नियुक्त एक अस्थायी क्रिकेट परिवर्तन समिति के तहत एक बड़े क्राइसिस से गुजर रही है। इस एसोसिएशन की शुरुआत खेल के आधुनिकीकरण की दिशा में उठाया गया नवीनतम कदम है।
एसएलपीसीए सीधे तौर पर विश्व क्रिकेटर्स एसोसिएशन (WCA) से संबद्ध है, जो पेशेवर क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करने वाला वैश्विक महासंघ है। कुसल मेंडिस ने कहा, "हमें गर्व है कि हमने इस महत्वपूर्ण समय में श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एसपीसीए की शुरुआत हुई। क्रिकेट के निरंतर विकास के साथ-साथ हम श्रीलंका क्रिकेट, ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी और अन्य शेयरहोल्डर्स के साथ रचनात्मक और सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए तैयार हैं।
![]()
समीर कुमार ठाकुरauthor
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article