IND VS WI T20I Series Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो गई है. तो आइए जान लेते हैं कि अब दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज कब से शुरू होगी?
IND VS WI T20I Series Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज खत्म हो गई है. तो आइए जान लेते हैं कि अब दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज कब से शुरू होगी?
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/04/ind-vs-wi-t20-series-schedule-when-where-team-india-will-play-next-match-not-date-and-time-2026-10-04-09-09-57.jpg)
भारत बनाम वेस्टइंडीज Photograph: (X/BCCI)
IND VS WI T20I Series Schedule: वेस्टइंडीज के साथ खेली गई वनडे सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीत ली है. अब दोनों टीमों के बीच जल्द ही टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. एक बार फिर, वैभव सूर्यवंशी एक्शन में दिखेंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी-20 टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है और अब ये टीम कैरेबियाई टीम के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. तो आइए आपको इस सीरीज का पूरा शेड्यूल बताते हैं और जानते हैं कि मैच कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे.
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
कितनी तारीख से शुरू होगी टी-20 सीरीज?
वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब हर किसी को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का इंतजार है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका आगाज 6 अक्टूबर से होगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस के पास स्टेडियम में जाकर मैच का आनंद लेने का सुनहरा मौका होगा.
कितने बजे शुरू होंगे मैच?
वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी 5 मुकाबलों की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. इसका मतलब है कि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
कैसा रहा वनडे सीरीज का हाल?
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को मेजबानों ने अपने नाम किया. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवंतपुरम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था.
दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला गया, जिसे भारत ने एक बार फिर 8 विकेट से जीता. मगर, तीसरे और आखिरी वनडे मैच में कैरेबियाई टीम ने वापसी की और 5 विकेट से भारत को हरा दिया. इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया.
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
ऐसा है भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. इसका पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा टी-20 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. तीनों ही मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे, जिसके लिए टॉस 6.30 बजे से होगा.
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 6 अक्टूबर 2026 | 1st T20I | शाम 7:00 बजे | लखनऊ |
| 9 अक्टूबर 2026 | 2nd T20I | शाम 7:00 बजे | रांची |
| 11 अक्टूबर 2026 | 3rd T20I | शाम 7:00 बजे | इंदौर |
| 14 अक्टूबर 2026 | 4th T20I | शाम 7:00 बजे | हैदराबाद |
| 17 अक्टूबर 2026 | 5th T20I | शाम 7:00 बजे | बेंगलुरु |
ये भी पढ़ें: IND vs WI 3rd ODI : तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को चटाई धूल, कप्तान होप ने खेली 162 रन की नाबाद पारी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें