विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
News
Oppo ने भारत में कथित तौर पर अपने चार स्मार्टफोन्स Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c की कीमतों ...और पढ़ें

Oppo ने भारत में चार स्मार्टफोन्स की कीमतों में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने भारत में चार स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c अब कई कॉन्फिगरेशन में ज्यादा महंगे हो गए हैं। बदली हुई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट लिस्टेड हैं, जिनमें बढ़ोतरी 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक है। हालांकि, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन, कीमतों को बदलावों के बारे में सबसे पहले जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। Reno 16c और A6 5G में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि A6c दोनों वेरिएंट्स में 1,000 रुपये महंगा हो गया है। ये कदम भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़े पैमाने पर हो रही बढ़ोतरी के बीच उठाया गया है।
Oppo ने कथित तौर पर भारत में बढ़ाई स्मार्टफोन की कीमतें Oppo Reno 16c की कीमत में भारत में कथित तौर पर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमतें अब आधिकारिक Oppo India वेबसाइट पर लिस्ट हैं। इन बदलावों को सबसे पहले टिप्स्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने देखा था। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 52,999 रुपये की कीमत पर है, जो पहले 49,999 रुपये का था। इसका 8GB + 256GB मॉडल 53,999 रुपये से बढ़कर 57,999 रुपये हो गया है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट अब 59,999 रुपये की जगह 62,999 रुपये में उपलब्ध है।

Oppo A6 5G भी अपने तीनों कॉन्फिगरेशन में महंगा हो गया है। इसका 4GB + 128GB वर्जन 29,999 रुपये पर लिस्ट है, जबकि 6GB + 128GB और 6GB + 256GB मॉडल्स की कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 35,999 रुपये है। इनकी पुरानी कीमतें क्रमशः 28,999 रुपये, 31,999 रुपये और 31,999 रुपये थीं।
Oppo A6x 5G के लिए, 4GB + 64GB वेरिएंट 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये पर चला गया है। 4GB + 128GB मॉडल की कीमत अब 23,999 रुपये हो गई है, जो पहले 21,999 रुपये थी, जबकि 6GB + 128GB वर्जन 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गया है।
आखिर में, Oppo A6c के दोनों वेरिएंट्स में 1,000 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। इसका 4GB + 64GB कॉन्फिगरेशन 17,999 रुपये पर लिस्ट है, जो पहले 16,999 रुपये था, जबकि 4GB + 128GB मॉडल 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गया है।
ये कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सैमसंग और समेत कई स्मार्टफोन मेकर्स ने भारत में अलग-अलग मॉडल्स पर कीमतें बढ़ाई हैं। हालिया इंडस्ट्री रिपोर्ट्स में इस बड़ी बढ़ोतरी को मेमोरी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत से जोड़ा गया है। पाठकों को ध्यान देना चाहिए कि Oppo ने कीमतों में किए गए इस नए बदलाव की कोई वजह नहीं बताई है।