ओडिशा लोक सेवा आयोग ने वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन और अतिरिक्त वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 24 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
OPSC Recruitment 2026
- Published: 20 Jul 2026, 09:19 AM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 09:19 AM IST
OPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पशु चिकित्सा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन और एडिशनल वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के कुल 436 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन दिया जाएगा।
OPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के अंतर्गत Veterinary Assistant Surgeon (VAS) और Additional Veterinary Assistant Surgeon के 436 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
भर्ती अभियान के तहत कुल 436 पद भरे जाएंगे। इनमें SEBC वर्ग के लिए 62 पद, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 141 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 233 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल पदों में 144 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से BVSc & AH (Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry) की डिग्री होना अनिवार्य है। विदेश से डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को Veterinary Council of India (VCI) से समकक्षता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण भी जरूरी है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1979 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों और 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 26 सितंबर 2026 तय की है। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
मिलेगा 56,100 रुपये शुरुआती वेतन
चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतन नियम (ORSP) 2017 के तहत लेवल-12 के अनुसार 56,100 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।