Emmy Award Name History: एमी अवॉर्ड को टीवी की दुनिया का Oscar कहा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका नाम कैसे पड़ा और इस अवॉर्ड से सम्मानित करने की शुरुआत कब से हुई थी. आइए यहां पर इसके बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं.
Emmy Award Name History: एमी अवॉर्ड को टीवी की दुनिया का Oscar कहा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका नाम कैसे पड़ा और इस अवॉर्ड से सम्मानित करने की शुरुआत कब से हुई थी. आइए यहां पर इसके बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/emmy-award-name-history-2026-09-15-20-08-34.png)
Photograph: (AI Generated Image)
Emmy Award Name History: टेलीविजन की दुनिया में एमी अवॉर्ड्स (Emmy Award) को बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है. जब इस अवॉर्ड को कोई जीतता है तो शोज और उसके यादगार परफॉर्मेंस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं. अमेरिका का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन काम करने के लिए दिया जाता है. आपको बता दें कि इस अवॉर्ड को ऑस्कर और संगीत के ग्रैमी के बराबर माना जाता है. इस साल 2026 में एमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में हुआ. बहरहाल क्या आपने कभी सोचा है कि इस अवॉर्ड का नाम एमी ही क्यों रखा गया? इसका ये नाम रखने के पीछे बहुत दिलचस्प कहानी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
कैसे पड़ा एमी अवॉर्ड्स का नाम?
दरअसल, एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) के नाम की कहानी टीवी कैमरों की टेक्नॉलॉजी से जुड़ी हुई है. बताया जाता है कि जब ये शुरू हुआ था, उस टाइम में कैमरों में इमेज ऑर्थीकॉन यानी Image Orthicon ट्यूब का यूज किया जाता था. इसे अन-ऑफिशियली इम्मी यानी Immy कहा जाता था. ऐसे में बाद में इसी नाम को बदलकर एमी (Emmy) पड़ गया. इसके पीछे एक खास वजह यह भी बताई जाती है कि इम्मी की जगह एमी नाम महिला का नाम जैसा सुनाई देता था और यह अवॉर्ड की ट्रॉफी पर बनी पंख वाली महिला के स्टेच्यू से अच्छी तरह मेल खाता था. इस तरह टेक्नॉलॉजी से निकला ये नाम धीरे-धीरे टेलीविजन की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड में शामिल हो गया.
एमी अवॉर्ड्स का क्या है इतिहास?
मिली जानकारी के मुताबिक, एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत 1948 में हुई थी. लेकिन इसकी नींव पहले ही पड़ गई थी. एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की स्थापना 1946 में हुई थी. इसका लक्ष्य टेलीविजन इंडस्ट्री में शानदार काम करने कलाकारों को सम्मान देना था. इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के बेहतरीन योगदान और उनके काम को पहचान देने की जरूरत महसूस हुई. जिसके बाद एमी ने इसी जरूरत को पूरा किया. टाइम के साथ इस अवॉर्ड की वैल्यू बढ़ती गई और यह अमेरिकी टेलीविजन का सम्मान माना जाने लगा. आज के दौर में एमी का नाम सिर्फ एक अवॉर्ड तक लिमिटेज नहीं है, बल्कि टेलीविजन की दुनिया में किसी कलाकार को उम्दा काम करने के लिए दिया जाता है और इसे अमेरिकन अवॉर्ड ऑस्कर के बराबर माना जाता है.
पहली बार एमी अवॉर्ड फंक्शन कब और कहां हुआ?
पहली बार एमी अवॉर्ड्स का फंक्शन 25 जनवरी 1949 को हुआ था. शुरुआती दौर में इन अवॉर्ड्स को इतना बड़ा नहीं माना जाता था. उस समय इसका मकसद सिर्फ लॉस एंजेलिस के लोकल टीवी शोज के आर्टिस्ट को सम्मान देना था. पहले इवेंट का फोकस लोकल टेलीविजन इंडस्ट्री को बढ़ावा देना था. हालांकि आगे चलकर इस अवॉर्ड का दायरा लगातार बढ़ा. इसके बाद साल 1950 के दशक में एमी अवॉर्ड्स का दायरा पूरे अमेरिका तक फैल गया. शुरुआत में इसे अमेरिकी टेलीविजन इंडस्ट्री के आर्टिस्ट को सम्मान देने के शुरु किया गया लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार इतना बड़ा होग गया कि ऑस्कर के बराबर दर्ज दिया जाता है.
कितने दिनों के लिए होता है एमी अवॉर्ड का फंक्शन
एमी अवॉर्ड्स का फंक्शन मुख्य तौर पर सिर्फ एक दिन के लिए होता है, लेकिन इस प्रक्रिया में करीब दो से तीन दिन लग जाते हैं. इस दौरान इसमें टेक्निकल काम, एडिटिंग, गेस्ट एक्टर्स और बैकस्टेज क्रू को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं. इसके अगले हफ्ते प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का मैन फंक्शन होता है. यह सोमवार को आयोजित किया जाता है, इस दौरान टेलीविजन इंडस्ट्री के बड़े अवॉर्ड्स दिए जाते हैं, जिनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट ड्रामा या शो जैसे सम्मान शामिल होते हैं. इस बार इसका मैन अवॉर्ड फंक्शन 14 सितंबर को हुआ था.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान से फैन ने की रसियन एक्ट्रेस संग काम करने की डिमांड, किंग ने दिया मजेदार जवाब!
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें