हरियाणा के युवाओं को नशे से जंग लड़ने की जरूरत: सीएम OSD बोले- पहली बार रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप, 15 राज्यों की एंट्री - Rohtak News

Published on 26 सित॰ 2026

हरियाणा के युवाओं को नशे से जंग लड़ने की जरूरत:सीएम OSD बोले- पहली बार रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप, 15 राज्यों की एंट्री

रोहतक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप पर रिलीज किए गाने का पोस्टर लांच करते गजेंद्र फौगाट व अन्य। - Dainik Bhaskar

रोहतक में नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप पर रिलीज किए गाने का पोस्टर लांच करते गजेंद्र फौगाट व अन्य।

रोहतक में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी के ओएसडी व हरियाणा फ्लोरबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने कहा कि युवाओं को नशे से जंग लड़ने की जरूरत है। बॉर्डर स्टेट पंजाब अब नहीं रहा, क्योंकि पंजाब ने नशे ने खत्म कर दिया है। अब हरियाणा को टारगेट किया जा रहा है और हरियाणा नशे को हराएगा।

गजेंद्र फौगाट ने कहा कि 15 से 25 साल की उम्र युवाओं के लिए बड़ी नाजुक होती है। यह उम्र एक यूरेनियम की तरह होती है, जिससे बिजली और बम, दोनों बनाए जा सकते है। बच्चों की एनर्जी को सही दिशा देने की जरूरत है और उनकी एनर्जी से बम नहीं बिजली बनानी है। युवाओं की अनलिमिटेड एनर्जी को संभालनने की जरूरत है।

पत्रकारों से बात करते हुए गजेंद्र फौगाट।

पत्रकारों से बात करते हुए गजेंद्र फौगाट।

युवाओं की एनर्जी खेल में खपाना जरूरी

गजेंद्र फौगाट ने कहा ककि युवाओं की एनर्जी को खेल में खपाना जरूरी है। क्योंकि खेल के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अमेरिका व इंग्लैंड में तो इंग्लिश चैनल पार करना या हवाई यात्राएं करना, इसके अलावा अन्य चीजें भी उपलब्ध है, लेकिन यहां साहसिक गतिविधियां नहीं है, क्योंकि मैदानी इलाका है। इसलिए सरकार ने भी 1200 से अधिक खेल नर्सरी हरियाणा में बांटी हुई है।

नेशनल फ्लोरबॉल खेल में खिलाड़ी होंगे शामिल

गजेंद्र फौगाट ने कहा कि नेशनल फ्लोरबाल चैंपियनशिप में देश के करीब 20 राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। अब तक 15 राज्यों की तरफ से कंफर्म हो चुका है। रोहतक में पहली बार फ्लोरबाल के नेशनल खेल हो रहे है। इस खेल को एशियन खेलों में शामिल करवाने के लिए मांग की गई है।

चैंपियनशिप की टी-शर्ट लांच करते हुए गजेंद्र फौगाट।

चैंपियनशिप की टी-शर्ट लांच करते हुए गजेंद्र फौगाट।

इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

नेशनल फ्लोरबॉल फेडरेशन के महासचिव दीपेंद्र आर्य ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी शामिल होकर अपनी प्रतिमा का प्रदर्शन करेंगे। कुछ खिलाड़ी हाल ही में एशियाड खेलकर आए। चैंपियनशिप के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • रोहतक में गली में पड़ा मिला युवक का शव: लोगों ने डेडबॉडी देख बुलाई पुलिस; शराब पीने का आदी था

    लोगों ने डेडबॉडी देख बुलाई पुलिस; शराब पीने का आदी था|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से ₹38 लाख, रिवॉल्वर चोरी: रोहतक में प्लॉट बेचकर मिली रकम रखी थी, CCTV में दिखे दो चोर

    रोहतक में प्लॉट बेचकर मिली रकम रखी थी, CCTV में दिखे दो चोर|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया: जाल पर रस्सी बांधकर लगा रखा था फंदा; पास सो रहे भतीजे ने लटका देखा

    जाल पर रस्सी बांधकर लगा रखा था फंदा; पास सो रहे भतीजे ने लटका देखा|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई: ग्रामीणों और युवाओं ने लिया हिस्सा; बुजुर्गों ने साझा किए विचार

    ग्रामीणों और युवाओं ने लिया हिस्सा; बुजुर्गों ने साझा किए विचार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर