Panna Crime News: संदीप अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था, लेकिन तीन दिन बाद उसका शव जंगलों में मिला है।
Panna Crime News/Image Credit: IBC24
Modified Date: September 12, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: September 12, 2026 3:37 pm IST
HIGHLIGHTS
- पन्ना जिले में युवती ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी।
- वारदात के तीन दिन बाद प्रेमी का शव मिला है।
- पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।
Panna Crime News: पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ इश्क का खेल एक खौफनाक साजिश में बदल गया। बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेरा अंतर्गत लोहरहाई के घने जंगलों में 22 वर्षीय संदीप गोंड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 8 सितंबर की रात संदीप अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने गया था, लेकिन उसके बाद वह कभी वापस नहीं लौटा।
शव को चट्टानों के नीचे छिपाया
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को भारी-भरकम चट्टानों के नीचे दबा दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। (Panna Crime News) मृतक के परिजनों का आरोप है कि लगातार मोबाइल लोकेशन देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। आखिरकार परिजनों ने खुद जंगल में जाकर संदीप का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।
पुलिस ने शुरू की जांच
Panna Crime News: घटना के बाद से इलाके में भारी जनाक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पन्ना जिला अस्पताल भेजा गया है।
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_PANNA_1209-PAN-MURDER-NF1.mp4
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_PANNA_1209-PAN-MURDER-NF7.mp4
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aligarh Muslim University Gay Dating App Racket: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गे डेटिंग गिरोह का भंडाफोड़, विश्वविद्यालय के हॉल में सेक्स करते हुए बनाते थे वीडियो, बीबीए का स्टूडेंट निकला मास्टर माइंड
- Meghalaya Police Station Attack News: प्रदेश के इस पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
- UP Gomti Book Festival 2026: सीएम योगी ने 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ, युवाओं से कहा- अपना बुक बैंक बनाएं, किताबें जीवन को नई दिशा देती है
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Girlfriend murdered boyfriend in Panna
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×