Pawan Khera: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार, कहा- चुनाव के जरिए रिजीम चेंज करेंगे

Published on 16 अक्टू॰ 2026

Pawan Khera: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजनाथ सिंह को 'जग्गा जासूस' बनकर आने की जरूरत क्यों पड़ गई ? पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष चुनाव के जरिए सरकार और सिस्टम बदलना चाहता है।

Rajnath Singh पर Pawan Khera का तीखा पलटवार,  "जग्गा जासूस क्यों बन रहे?"

'रिजीम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जोरदार पलटवार किया है। पवन खेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम ही चुनाव के माध्यम से सत्ता और… pic.twitter.com/3ASNCYZSmJ

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 16, 2026

राजनाथ सिंह के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार

एडवोकेट प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान को लेकर बीजेपी विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके साथी सत्ता परिवर्तन जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे साफ है कि उनकी लड़ाई चुनाव सुधार या SIR से जुड़े मुद्दों के लिए नहीं है।

'सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है'

जवाब में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान चला रही है। पूरा देश इस बात को खुलकर कह रहा है। कांग्रेस बार-बार कह रही है कि उसे इस सरकार को हराना है और सिस्टम को बदलना है।

'चुनाव के जरिए ही रिजीम चेंज होता है'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि तो ये राजनाथ सिंह जी जग्गा जासूस बनकर क्यों आ गए ? उन्होंने कहा कि हम तो कह रहे हैं कि रिजीम चेंज करेंगे साहब.. 77 में क्या हुआ था, रिजीम नहीं बदला था ? हर बार जब कोई विपक्ष सड़क पर आता है, कोई आंदोलन होता है, वहां रिजीम चेंज होता है। भारत जैसे लोकतंत्र में रिजीम कैसे बदलता है ? चुनावों के जरिए… चुनाव के जरिए ही तो रिजीम बदलना मकसद होता है विपक्ष का, और क्या मकसद होता है।

ये खबर भी पढ़ें: राजनाथ सिंह का CJP पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश, युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

प्रशांत भूषण की चीयर लीडर थी बीजेपी

एडवोकेट प्रशांत भूषण का बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि जिस वकील के खिलाफ बीजेपी नेता बातें कर रहे हैं, वही वकील 2012-13 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करते थे। उस समय बीजेपी उनका समर्थन कर रही थी। खेड़ा के मुताबिक, तब भी प्रशांत भूषण ‘रिजीम चेंज’ की बात करते थे।

ये खबर भी पढ़ें: मुस्कान को मेरठ नहीं, मथुरा जेल में दी जा सकती है फांसी! जानिए क्या है वजह

'सत्ता हाथ से जाने का डर है'

पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा कि आज प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज की बात करने पर बीजेपी को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बीजेपी को लोकतंत्र की तपिश झेलनी पड़ती है, तो उसे गुस्सा आता है। पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी को समझ आ रहा है कि सत्ता उसके हाथ से जा रही है।