यूपी होमगार्ड भर्ती की PET तारीख जारी, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

Published on 12 सित॰ 2026

यूपी होमगार्ड भर्ती की PET तारीख जारी, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूपी होमगार्ड भर्ती की PET तारीख जारी

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) अब 15 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी. इससे पहले लगातार बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के कारण इस परीक्षा को स्थगित किया गया था. भर्ती प्रक्रिया के तहत DV/PST में सफल करीब एक लाख अभ्यर्थी PET में शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर 13 सितंबर से संशोधित एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे.

13 सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बोर्ड के अनुसार, होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत रिकॉर्ड की स्क्रूटनी और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में एलिजिबल अभ्यर्थियों की PET प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी. इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2026 को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.

अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करके रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा.

बारिश के कारण पहले टली थी परीक्षा

बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और कई परीक्षा स्थलों पर जलभराव को देखते हुए 14 सितंबर से प्रस्तावित PET को स्थगित कर दिया गया था. अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया था. इससे पहले भी बारिश के कारण परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है. अब इसे 15 सितंबर से कराने की तैयारी है.

41,424 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पद भरे जाएंगे. DV/PST में सफल लगभग एक लाख अभ्यर्थी PET में हिस्सा लेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से ही प्राप्त करें. सोशल मीडिया या अनऑथराइज्ड स्रोतों पर प्रसारित किसी भी सूचना पर बिना वेरिफिकेशन भरोसा न करें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button