Petrol Diesel Price: मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसका असर पेट्रोल-डीजल पर भी देखा जा रहा है. शनिवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.
Petrol Diesel Price: मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसका असर पेट्रोल-डीजल पर भी देखा जा रहा है. शनिवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/04/04/MJkr2MYkNHrp3fr9IYMA.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. शनिवार (8 अगस्त) को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमतों में 0.89 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया.
इसके बाद ये 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.06 डॉलर यानी 1.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद ब्रेंट क्रूड का भाव 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं मुरबन क्रूड की कीमत 0.72 डॉलर यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. जबकि नेचुरल गैस की कीमतों में 0.022 डॉलर या 0.83 प्रतिशत उछाल के साथ 2.662 डॉलर पर पहुंच गया.
भारतीय बाजार में क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत पर असर?
आज यानी शनिवार को क्रूड की कीमतों भले ही उछाल आया हो लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम में आई तेजी के बााद भी आज भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
मई में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने इसी साल मई में चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. तब सरकारी तेल कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था. इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. जबकि तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. जबकि आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये तो डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था.
देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव
राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
- जबकि कोलकाता में पेट्रोल 113.50 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- वहीं मायानगरी मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. जबकि डीजल का भाव 97.56 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
देश के अन्य शहरों में तेल की कीमतें
गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 तो डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बेंगलुरू में पेट्रोल-डीजल क्रमशः 110.93 और 98.80 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.85 को डीजल 100.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 101.54- 89.47 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति व्हाइट हाउस का केवल किरायेदार', अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप के 400 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
- उधर हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 115.69 तो डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं जयपुर में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि डीजल का भाव यहां 97.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
- लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 103.06 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं जबकि डीजल 96.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पटना में पेट्रोल 114.36 तो डीजल 100.31 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 114.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल का भाव 103.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी ये शर्त, कहां फंसा ओमान संग बातचीत में पेंच?