
छत्तीसगढ़ में PG मेडिकल छात्रों का बढ़ा स्टाइपेंड
छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार ने इन छात्रों के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. सरकार की ओर से 26 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार PG मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड में करीब 26 फीसदी तक और PG डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में करीब 59 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. नई व्यवस्था से अलग-अलग वर्ष में पढ़ रहे रेजिडेंट डॉक्टरों को पहले की तुलना में ज्यादा मासिक राशि मिलेगी.
DME के प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी
छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG कर रहे छात्रों के स्टाइपेंड को संशोधित करने का प्रस्ताव डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) की ओर से भेजा गया था. सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नई दरें लागू करने का फैसला किया है. संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा.
PG मेडिकल छात्रों को कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
नए नियम के तहत PG मेडिकल छात्रों के तीनों वर्षों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है.
फर्स्ट ईयर: 67,500 रुपये से बढ़कर 85,050 रुपये प्रति माह सेकंड ईयर: 71,450 रुपये से बढ़कर 90,027 रुपये प्रति माह थर्ड ईयर: 74,600 रुपये से बढ़कर 93,996 रुपये प्रति माह
इस तरह मेडिकल PG छात्रों को अब हर महीने पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी.
PG डेंटल छात्रों के लिए भी नई दरें
PG डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में भी संशोधन किया गया है.
- फर्स्ट ईयर: 53,500 रुपये से बढ़कर 85,050 रुपये प्रति माह
- सेकंड ईयर: 56,700 रुपये प्रति माह
- थर्ड ईयर: 59,200 से बढ़कर 93,996 रुपये प्रति माह
पढ़ाई और ड्यूटी के बीच आर्थिक राहत
PG रेजिडेंट डॉक्टरों को पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और ड्यूटी भी करनी होती है. कई बार उन्हें लंबी शिफ्ट और इमरजेंसी ड्यूटी करनी पड़ती है. ऐसे में बढ़ा हुआ स्टाइपेंड उनके रोजमर्रा के खर्च और पढ़ाई से जुड़े आर्थिक बोझ को कम करने में मदद कर सकता है. खासतौर पर मेडिकल किताबों, रिसर्च और रहने-खाने जैसे खर्चों के बीच यह बढ़ोतरी छात्रों के लिए आर्थिक राहत देने वाली है.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More