Allahabad University PhD Admission : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी की 959 सीटों पर प्रवेश देगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 25 सितंबर है। 470 सीटें विश्वविद्यालय परिसर जबकि 489 संघटक महाविद्यालयों में हैं।
Allahabad University PhD Admission : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीएचडी की 959 सीटों पर प्रवेश देगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 25 सितंबर है। 470 सीटें विश्वविद्यालय परिसर जबकि 489 संघटक महाविद्यालयों में हैं। कुल 49 विषयों में से चार में शून्य सीटें हैं। यानी 45 विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 84 सीटें हैं। कामर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 75, भौतिकी में 74, विधि में 56, हिंदी में 50, शिक्षा, अंग्रेजी और दर्शनशास्त्र में 45-45 सीटें हैं।
प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व में 43, गणित 34, कंप्यूटर साइंस 28, अर्थशास्त्र 27, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 23 जबकि जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में चार सीटें हैं। संघटक महाविद्यालयों की 489 सीटों में से सर्वाधिक 203 इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में है। इनमें भी सर्वाधिक 38 सीटें विधि में हैं। सीएमपी में 89, एसएस खन्ना 46 और जगत तारन में 36 सीटें हैं।
विषय के अनुसार ही होगी पात्रता
अभ्यर्थी को जिस विषय में पीएचडी करनी है, उसके लिए संबंधित विषय की शर्त पूरी करनी होगी। प्रवेश में क्वालिफाइंग परीक्षा को 70 प्रतिशत और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (रैट) को 30 प्रतिशत भारांक दिया जाएगा। अंतिम मेरिट में शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अधिकतम 20 अंक, क्वालिफाइंग परीक्षा के लिए 70 और रैट के लिए 30 अंक निर्धारित हैं, यानी कुल 120 अंक होंगे।
शैक्षणिक योग्यता
पीजी: आवेदक के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों (या समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर डिग्री (1-वर्ष/2-सेमेस्टर की मास्टर डिग्री 4-वर्षीय स्नातक के बाद, या 2-वर्ष/4-सेमेस्टर की मास्टर डिग्री 3-वर्षीय स्नातक के बाद) होनी चाहिए।
4-वर्षीय स्नातक (4-Year Bachelor's Degree): यदि आप 4-वर्षीय / 8-सेमेस्टर के स्नातक कार्यक्रम के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो स्नातक स्तर पर न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।
क्वालिफाइंग एग्जाम - यूजीसी नेट या CSIR-NET अनिवार्य
पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य रूप से आवेदकों को UGC/CSIR-NET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, Biotechnology Eligibility Test (BET), DHR-BRET, NBHM डॉक्टोरल स्कॉलरशिप, विस्वेस्वरैया पीएचडी योजना या एक वैध GATE/JEST/ICAR स्कोर वाले आवेदकों पर भी संबंधित विषय के अनुसार विचार किया जा सकता है।
क्वालिफाइंग एग्जाम परीक्षा से छूट
इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उसके संघटक कॉलेजों के नियमित एवं स्थायी शिक्षक, सशस्त्र बलों के अधिकारी (न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा और कर्नल या समकक्ष रैंक), अंतर्राष्ट्रीय आवेदक और न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित सेवा वाले अंशकालिक आवेदकों को अहता परीक्षा से छूट प्राप्त है।