MP Industrial Investment: पीथमपुर में ₹850 करोड़ की दो आधुनिक औद्योगिक इकाइयां शुरू हुईं। Optical Fiber और Battery Plant से रोजगार व औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। जानिए पूरी डिटेल।
Madhya Pradesh Industry: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में स्पष्ट बदलाव दिखाई देता है। मध्यप्रदेश भी इस विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में प्रताप ग्रुप की करीब ₹850 करोड़ की दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों- कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वाल्टर्स टेक्नोलॉजीज का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
Optical Fiber Manufacturing: 5G और Digital India को मिलेगा बढ़ावा
कॉर्सिस इंडस्ट्रीज ने करीब 8,067 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर है। इससे करीब 300 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की बात कही गई है।
यहां बनने वाले ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड, 5G नेटवर्क, FTTH, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा और अन्य रणनीतिक संचार सुविधाओं में किया जाएगा। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी, Digital India, Make in India और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।
Battery Storage Plant: Clean Energy और Renewable Energy को बढ़ावा
वाल्टर्स टेक्नोलॉजीज की इकाई करीब 20,505 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित की गई है। इसकी उत्पादन क्षमता 3 GWh है और इससे करीब 250 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। प्लांट में Industry 4.0 आधारित ऑटोमेशन और रोबोटिक असेंबली लाइन का उपयोग किया गया है।
यह इकाई Renewable Energy Integration, Commercial और Industrial Applications तथा भारत के Clean Energy Transition में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि बैटरी स्टोरेज प्लांट देश की बढ़ती हरित ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने में सहायक होगा।
ये भी पढ़ें- Simhastha 2028: उज्जैन में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, CM मोहन यादव ने लिया जायजा
MP Industrial Investment: युवाओं के रोजगार पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। औद्योगिक इकाइयों में युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों को प्रति श्रमिक ₹5,000 तक सहायता भी दे रही है।
मंत्री शेखावत के अनुसार, प्रताप ग्रुप के विभिन्न प्रयासों से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। समूह के कौशल विकास केंद्रों में 2 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आने वाले समय में करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: मोहन यादव सरकार का बड़ा कदम, 30 हजार Jobs का रास्ता साफ
Pithampur Manufacturing Hub: निवेश और उद्योगों को मिलेगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं के साथ मध्यप्रदेश में निवेश का वातावरण लगातार बेहतर हो रहा है। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतर एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी से पीथमपुर समेत प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। नई इकाइयां रोजगार, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और डिजिटल अधोसंरचना को मजबूत करते हुए मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगी।