
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विकसित भारत का युवा नशा मुक्त हो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान अपने हाथ में ली है. आगामी 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “नशा मुक्त युवा for Viksit Bharat संकल्प अभियान” का राष्ट्रीय शुभारंभ करेंगे. साथ ही देश के युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे. यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक चलेगा.
प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह अभियान एक व्यापक जनभागीदारी आधारित MY Bharat के युवाओं द्वारा जनआंदोलन के रूप में प्रारंभ होगा. जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को नशे के विरुद्ध एक संगठित राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना है. केन्द्रीय खेल और युवा मामले के मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा जिससे कि एक बेहतर युवा पीढ़ी तैयार की जा सके. उन्होंने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रहित के आह्वान से जुड़ेंगे और “नशा मुक्त युवा for Viksit Bharat” अभियान का सक्रिय हिस्सा बनेंगे.
पूरे देश में एकसाथ अभियान
डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से प्रेरित होकर देशभर के लगभग 10,000 स्थानों से एक साथ जुड़ेंगे. साथ ही 1 करोड़ से अधिक युवा इस राष्ट्रीय संकल्प में सहभागी बनेंगे. इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए MY Bharat Volunteers, NSS, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, एनजीओ, औद्योगिक एसोसिएशन के साथ 125 धार्मिक संस्थान के लोग जुड़ेगे. जिससे यह अभियान एक सशक्त जनभागीदारी आंदोलन का स्वरूप ग्रहण करेगा.
1 करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति का प्रण लेंगे
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आयोजित इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति का प्रण लेंगे और स्वयं को Nasha Mukti Yuva Volunteers के रूप में राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करेंगे. इसके तहत प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, ध्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा. जिससे कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगे और वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें.
Viksit Bharat 2047 का संकल्प
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Nasha Mukt Bharat” के विजन को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए Viksit Bharat 2047 के संकल्प को सशक्त करेगा. प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि “Drug-free Youth are the greatest strength of Viksit Bharat.” इस अभियान के माध्यम से यही संदेश देश के प्रत्येक युवा तक पहुंचाया जाएगा.

कुमार कुन्दन
साल 2004 में "जी न्यूज" से पत्रकारिता की शुरुआत किया। इसके बाद "टोटल टीवी", "न्यूज24", " इंडिया टीवी", इसके बाद "राजस्थान पत्रिका" अखबार और फिर टीवी 9 भारतवर्ष से जुड़ा.
Read More